टॉप स्टोरीज़

एक बेटी की अनोखी सोच बनी समाज के लिए मिसाल,…25 साल तक अकेले की बिटिया की परवरिश, अब बेटी ने 50 साल की मां की करवाई दूसरी शादी….

शिलॉन्ग 13 दिसंबर 2022: बदलते वक्त के साथ अब देश और लोगों की सोच दोनों बदलने लगी है। जिसका झलक अक्सर देखने को मिलती है। ऐसे ही एक बेटी की अनोखी सोच समाज के लिए मिसाल बनी। एक बेटी ने बिना समाज की फिकर किये अपनी मां की 50 साल में दूसरी शादी करवाई।

माता-पिता को बेटी का घर बसाते तो आपने अक्सर सुना होगा, लेकिन मेघालय की एक युवती ने अपनी मां के लिए कुछ ऐसा कदम उठाया है जिसकी अब हर कोई तारीफ कर रहा है। सोशल मीडिया पर अब इस मां और बेटी की कहानी वायरल हो रही है। यह कहानी, मूल रूप से मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग की रहनेवाली देबार्ती चक्रवर्ती और उनकी मां मौशुमी चक्रवर्ती की है। देबार्ती बताती हैं कि उनके पिता शिलॉन्ग के एक मशहूर डॉक्टर थे। कम उम्र में ही ब्रेन हेमरेज की वजह से अचानक उनकी मौत हो गई थी। तब उनकी मां की उम्र 25 साल थी। और वह खुद 2 साल की थीं।

पिता की मौत के बाद देबार्ती और उनकी मां शिलॉन्ग में उनकी नानी के घर पर रहने लगी थीं। उनकी मां टीचर थीं। देबार्ती ने कहा- मैं हमेशा से चाहती थी कि वह एक पार्टनर ढूंढ ले। लेकिन वह कहती थी- मै शादी कर लूंगी तो तुम्हारा क्या होगा। देबार्ती ने बताया- पिता की मौत के बाद घर में चाचा के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो गया। यहां तक की कानूनी लड़ाई की नौबत तक आ गई। इन सब चीजों में भी वह फंसकर रह गई थी।

देबार्ती अब मुंबई में रहती हैं। वह फ्रीलांस टैलेंट मैनेजर का काम करती हैं। मां की दूसरी शादी के बारे में बताते हुए देवार्ती ने कहा- मां को शादी को मनाने के लिए बहुत समय लगा। मैंने पहले तो उन्हें किसी से दोस्ती करने के लिए कहा। मैंने शुरुआत में बस इतना कहा कि बात तो करो। दोस्त बना लो। फिर मैंने कहा कि यहां तक तो हो गया है अब शादी कर लो।

इसी साल मार्च में देबार्ती की मां की शादी पश्चिम बंगाल के स्वपन से हुई। वह दोनों ही 50 साल के हैं। देबार्ती का कहना है कि स्वपन की यह पहली शादी है। उन्होंने कहा कि शादी के बाद मां की जिंदगी काफी बदल गई है। वह अब बहुत खुश रहने लगी है। पहले वह हर बात पर चिड़चिड़ी सी हो जाती थी। लेकिन अब वह बहुत मजे में जिंदगी जी रही है।

Back to top button