स्पोर्ट्स

जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा है ये भारतीय क्रिकेटर….इलाज के लिए भी नहीं हैं पैसे, डाक्टरों ने कहा…

नयी दिल्ली 8 मई 2022। भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज विजय यादव की हालत बेहद नाजुक है। विजय यादव की दोनों किडनियां पूरी तरह से खराब हो चुकी है और वो जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। विजय यादव के पास इलाज के लिए पैसे भी नहीं है, विजय यादव फिलहाल डायलसिस पर हैं। 1993 के हीरो कप में विजय यादव ने ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ सचिव को बालिंग करने को कहा था, जिसके बाद आखिरी ओवर में मैच का पासा पलट गया था।

विजय यादव साल 2006 में फरीदाबाद में एक कार दुर्घटना में घायल हो गये थे। सब से ही वो स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर जूझ रहे थे। इस घटना में उनकी बेटी भी घायल हुई थी। मृत्यु के वक्त उनकी बेटी की उम्र 11 साल थी। इस दुर्घटना के बाद से ही विजय यादव की तबीयत बिगड़ती चली गयी।

विजय यादव को दो बार दिल का दौरा भी पड़ चुका है। विजय यादव को तत्काल आर्थिक मदद की जरूरत है। विजय यादव ने भारत के लिए 19 वनडे मैच खेले और 1 टेस्ट मैच खेला। 1991 री रणजी ट्राफी में हरियाणा टीम में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। विकेटकीपर के रूप में उन्होंने उस सीजन रे रणजी ट्राफी में 24 कैच और 6 स्टंपिंग किये। अगले सीजन में उन्होंने 25 शिकार किये थे। इसी प्रदर्शन के बाद आधार पर विजय यादव का चयन 1992-93 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में किया गया था।

Back to top button