हेल्थ / लाइफस्टाइल

वर्षों पुरानी कब्ज से ऐसे मिलेगा परमानेंट छुटकारा, दवा की भी नहीं पड़ेगी जरूरत!

RAYPUR: खराब खान-पान और सुस्त जीवनशैली की वजह से कब्ज (Constipation) एक गंभीर समस्या बन गया है। बहुत से कब्ज और इसके गंभीर लक्षणों से पीड़ित रहते हैं। कब्ज जैसी समस्या को लोग गंभीरता से नहीं लेते हैं और यही वजह है कि उन्हें लंबे समय बाद बवासीर, मोटापा, थकान और कमजोरी जैसी कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

कई बार कब्ज की समस्या कुछ समय के लिए होती है और अपने-आप ठीक हो जाती है लेकिन कई बार ये लोगों को सालों तक परेशान करती है। कब्ज जैसे-जैसे पुरानी होती जाती है, इसकी वजह से व्यक्ति को पेट दर्द, गैस और पाचन तंत्र में गड़बड़ी जैसी कई और परेशानियां भी होने लगती हैं. ऐसे में इससे छुटकारा पाना बहुत ही जरूरी है।

कब्ज की कई वजहें हो सकती हैं जिनमें डिहाइड्रेशन, फाइबर वाले भोजन का कम सेवन, शारीरिक गतिविधि की कमी, कुछ प्रकार की दवाएं, पाचन में गड़बड़ी और आंत के बैक्टीरिया में असंतुलन शामिल है। इसलिए हम यहां कब्ज दूर करने के लिए कुछ खाद्य पदार्थों का सुझाव दे रहे हैं जिसका सेवन आपके मल को नरम करने में मदद कर सकता है और आपको कब्ज से छुटकारा दिला सकता है।

कब्ज क्या है? जब आपका मल पास नहीं होता है, मल सख्त है, मल त्याग में कठिनाई होती है, मल थोड़ा ही पास होता है। इसी स्थिति को कब्ज कहा जाता है। मल का पास होना जरूरी है क्योंकि इसमें तमाम तरह के बैक्टीरिया होते हैं और इसके पास नहीं होने से पेट और आंतों में जहरीले तत्व जमा होने लगते हैं।

नींबू
नींबू का रस पाचन तंत्र को ठीक करता है। इससे शरीर में मौजूद विषाक्त कण निकल जाते हैं। ताजा नींबू पानी सुबह पीने से कब्ज नहीं होती। चाहे तो लेमन टी भी पी सकते हैं।

गुड़
रात को सोने से पहले गुड़ खाने से सुबह के समय कब्ज की समस्या नहीं रहती। विटामिन और मिनरल्स से भरपूर गुड़ को गर्म करके खाने से कब्ज में बहुत आराम मिलता है।

आलूबुखारा
आलूबुखारा खाने से आपकी पेट संबंधी सारी बीमारियां दूर हो जाती हैं। रोजाना 3 ग्राम आलूबुखारा खाने से कब्ज को आसानी से दूर किया जा सकता है। दरअसल, आूलबुखारा में भारी मात्रा में फाइबर मौजूद होता है जिससे कब्ज को दूर करने में मदद मिलती है।

पुदीना और अदरक
पुदीना और अदरक दोनों की चाय बनाकर पीने से कब्ज की समस्या नहीं रहती। अदरक की चाय कब्ज से छुटकारा पाने के लिए बेहतरीन घरेलू नुस्खा हैं।

कॉफी
कॉफी पीने से आप बिना देर किए बाथरूम तक पहुंच जाएंगे। दरअसल, कॉफी से प्रेशर जल्दी बनता है।

खूब पानी पिएं
कब्ज और बवासीर जैसी गंभीर समस्याओं से बचने के लिए आपको भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। आपको रोजाना सात से आठ गिलास पानी पीना चाहिए। यह आपको हाइड्रेट रखने के लिए जरूरी है।

एक्सरसाइज भी है जरूरी
डॉक्टर के अनुसार, रोजाना एक्सरसाइज करना न केवल कब्ज से राहत पाने का बेहतर तरीका है बल्कि अग्नि को शांत रखने का भी बेहतर उपाय है। इससे पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाने में मदद मिलती है।

दूध और घी लें
खाने में घी जैसे गुड फैट को शामिल करना कब्ज से राहत पाने का सबसे बढ़िया उपाय है। आपको रोजाना सोने से पहले एक गिलास दूध में आधा चम्मच घी डालकर पीना चाहिए।

फायदेमंद है सेब
रोजाना एक सेब खाने से आपको कब्ज से राहत मिल सकती है क्योंकि सेब और खासतौर पर इसके छिलके में बहुत ज्यादा फाइबर होता है। सेब का छिलका घुलनशील और अघुलनशील फाइबर दोनों अच्छा स्रोत हैं जो आपके मल को नरम करने में सहायता करता है जिससे मल पास करना आसान हो जाता है। इसके अलावा सेब आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा है।

अलसी के बीज
अलसी के बीज पाचन में सुधार करने और कब्ज से राहत दिलाने में बहुत प्रभावी हैं। इनमें हाई फाइबर होता है इसलिए ये आंतों से पानी को अवशोषित कर एक जेल बनाते हैं जो आपके मल को नरम और आसानी से पास करने में मदद करता है। अपने आहार में प्रतिदिन कम से कम एक से दो बड़े चम्मच अलसी के बीज को जरूर शामिल करें। आप इसे ऐसे ही खा सकते हैं या इसे अपने सलाद या जूस में मिला सकते हैं। इसे आप अपने आटे में भी मिला सकते हैं।

अपने आहार में प्रतिदिन ढेर सारी अलग-अलग रंग-बिरंगी सब्जियों को शामिल करें क्योंकि इनमें मौजूद फाइबर आपके मल को बाहर निकालने में मदद कर सकता है। पालक, ब्रोकोली, ब्रसेल्स स्प्राउट्स (एक प्रकार की गोभी) जैसी सब्जियां ओवरऑल हेल्थ के लिए बहुत अच्छी है। साथ ही ये पेट साफ करने में भी मदद करती हैं क्योंकि ये विटामिन और खनिजों का एक बड़ा स्रोत हैं। अगर आपको ब्लोटिंग जैसे पेट फूलना, खट्टी डकार की समस्याएं हैं तो आपको इन्हें उबालकर खाना चाहिए।

Back to top button