टॉप स्टोरीज़

तीन मंजिला इमारत गिरी,…पांच लोगों को निकाला गया सुरक्षित,…आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की दबे होने की आशंका…बचाव कार्य जारी….

अलीगढ़ 15 अक्टूबर 2022: अलीगढ़ के घनी आबादी क्षेत्र ऊपरकोट में शुक्रवार देर रात एक तीन मंजिला मकान भरभरा कर गिर गई। मकान के मलबे में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है। स्थानीय लोग और प्रशासन की टीमें मलबा हटाने में लगी हैं। सूचना पर डीएम, एसएसपी सहित अन्य अधिकारी भी पहुंच गए हैं। कुछ घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

अलीगढ़ के ऊपर कोट इलाके में शुक्रवार रात तीन मंजिला इमारत गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मलबे से पांच लोगों को बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया है। घायलों का उपचार शुरू किया जा चुका है। मौके पर आला अधिकारी पहुंचे गए हैं और बचाव कार्य जारी है। डीएम इंद्रविक्रम सिंह ने बताया है कि मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा है। फिलहाल जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक इस इमारत में गोदाम था। इमारत जर्जर अवस्था में थी। सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक शाकिर ताले वालों का ऊपरकोट सुनहट घड़े वालों के सामने पुराना तीन मंजिला मकान बना हुआ था। जर्जर होने के कारण मकान में कोई नहीं रहता था। मकान के नीचे दिन में फड़ लगती थी। वहीं रात के समय में बेसहारा लोग सो जाते थे।

शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिर पड़ी। हादसे में मकान के नीचे सो रहे व आसपास से गुजर रहे लोग और फड़-ढेले वाले चपेट में आ गए। करीब एक दर्जन भर लोग मलबे में दब गए। चारों ओर चीख-पुकार मच गई।

मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए आसपास के लोग दौड़ पड़े। 5 लोगों को सुरक्षित निकल लिया गया है। सूचना मिलते ही डीएम इंद्रविक्रम सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी, एडीएम सिटी विवेक चतुर्वेदी, एसपी सिटी कुलदीप गुणावत, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज कुमार वर्मा सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

Back to top button