टॉप स्टोरीज़

इसे कहते किश्मत : फंदे पर एक साथ लटका कपल, वजन ज्यादा होने से टूट गई पत्नी की रस्सी, बच गई जान, पति की मौके पर हुई मौत….

आगरा 13 सितम्बर 2022 : उत्तर प्रदेश के आगरा में पति-पत्नी ने खेत में जाकर पेड़ से रस्सी बांधी और फांसी लगा ली। पति की तो फंदे से झूलकर मौत हो गई। लेकिन पत्नी बच गई क्योंकि वह जिस रस्सी से आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थी वह खुदकुशी के समय ही टूट गई। मामला आगरा से करीब 50 किलोमीटर दूर फतेहपुर सीकरी इलाके के गिलोय गांव का है।

आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के गांव घिलोय में गृह क्लेश से तंग दंपती ने खौफनाक कदम उठाया। घर से करीब 300 मीटर दूर स्थित एक पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर दोनों झूल गए। इस दौरान पति की मौत हो गई, वहीं रस्सी टूटने से पत्नी बच गई। घटना को देख मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल ही महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

घटना सोमवार दोपहर 1:30 बजे करीब की है। बताया गया है कि ग्राम घिलोय निवासी मान सिंह उर्फ कलुआ उम्र 55 पुत्र किशन सिंह व उसकी पत्नी संता के साथ खेतों पर भिंडी तोड़ने गया था। इस दौरान पति-पत्नी ने खेत पर ही पेड़ पर रस्सी डालकर फंदा लगा लिया। मान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं शरीर भारी होने के चलते रस्सी टूट जाने से संता नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

अछनेरा के सीओ राजीव सिरोही के मुताबिक, गृह कलेश के कारण पति-पत्नी ने यह कदम उठाया है। दोनों के चार बच्चे हैं जिनकी शादी हो चुकी है। सीओ ने बताया कि पति-पत्नी की आपसे में बनती नहीं थी। इसी के चलते दोनों ने जीवनलीला समाप्त करने का निर्णय लिया। फिलहाल महिला से पूछताछ जारी है। घर के अन्य सदस्यों से भी इस बारे में पूछताछ की जाएगी. मामले की जांच जारी है।

Back to top button