बिग ब्रेकिंग

TI बने दूल्हे के फूफा, ASI बने पिता…सागर में फिल्मी फैमिली ड्रामा…..वरमाला भूला दूल्हा और खुल गया लुटेरी दुल्हन का राज

सागर 31 जुलाई 2022। कुंवारों को चूना लगाने वाली एक लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश कर दिया। लुटेरी दुल्हन को पकड़ने के लिए पुलिस ने पूरा फैमिली ड्रामा रचा। ASI ने नकली दूल्हे के पिता का किरदार निभाया तो TI ने दूल्हे के फूफा का और एक कॉन्सटेबल दूल्हे का नकली भाई बना। तब कहीं जाकर लुटेरी दुल्हन पुलिस के हाथ लगी। जिस लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने पकड़ा है उसकी शिकायत करीब पांच महीने पहले पुलिस को मिली थी और तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सागर में लुटेरी दुल्हन को पकड़ने के लिए पुलिस ने गजब का ड्रामा रचा। पुलिस ने अपने मुखबिर को दूल्हा बनाकर लुटेरी दुल्हन से शादी तय करवाई। नाटक असली लगे इसलिए ASI को दूल्हे का पिता बनाया, तो खुद TI दूल्हे के फूफा बने। शादी के लिए एक लाख रुपए में सौदा भी फिक्स हो गया। आखिरकार इस जाल में लुटेरी दुल्हन और उसके साथी फंस गए। जिसके बाद पुलिस ने लड़की और दलाल को गिरफ्तार कर लिया

मामला जैसी नगर थाना क्षेत्र का है। 15 फरवरी 2022 को लक्ष्मण पुत्र नत्थू ठाकुर निवासी सरखड़ी ने थाने में शिकायत की थी। इसमें बताया गया था कि दलाल के जरिए उसने ज्योति नाम की लड़की से शादी की थी। शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन जेवरात व 50 हजार रुपए लेकर भाग गई। मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। करीब एक हफ्ते पहले लुटेरी दुल्हन की लोकेशन भोपाल में मिली। इसके बाद पुलिस ने दलाल की तलाश की। फिर लुटेरी दुल्हन को पकड़ने के लिए ये ड्रामा रचा गया।

 5 महीने पहले मिली थी शिकायत
पुलिस के मुताबिक 15 फरवरी 2022 को जैसीनगर के रहने वाले लक्ष्मण ठाकुर नाम के युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने दलाल के जरिए एक ज्योति नाम की लड़की से शादी की थी लेकिन शादी के तीसरे ही दिन दुल्हन घर से जेवरात व 50 हजार रुपए लेकर फरार हो गई। जिसकी शिकायत दर्ज करने के बाद से ही पुलिस इस लुटेरी दुल्हन की तलाश में जुटी हुई थी जो अब पुलिस के हत्थे चढ़ी।

पुलिस ने रचा फैमिली ड्रामा
सागर पुलिस को करीब 5 महीने पहले एक लुटेरी दुल्हन की शिकायत मिली थी जो दूल्हे को शादी के तीसरे दिन ही लाखों का चूना लगाकर फरार हो गई थी। तभी से पुलिस लुटेरी दुल्हन की तलाश में जुटी हुई थी और बीते दिनों उसकी लोकेशन भोपाल मिली तो पुलिस ने उसे पकड़ने प्लान बनाया। पुलिस ने अपने एक मुखबिर को दूल्हा बनाया और लुटेरी दुल्हन के दलाल से संपर्क किया। लुटेरी दुल्हन को पकड़ने के लिए बनाए गए प्लान में नकली दूल्हे के पिता का किरदार ASI रामलखन पायक ने निभाया तो TI शशिकांत गुर्जर दूल्हे के फूफा बने। कॉन्स्टेबल दुर्गेश सिलावट दूल्हे के भाई बने और ASI अभिषेक पटेल ड्राइवर। प्लानिंग के तहत एएसआई रामलखन पायक लड़के का पिता बनकर लुटेरी दुल्हन के दलाल से मिले और बेटे की शादी की बात की। सौदा एक लाख रुपए में तय हुआ और पुलिस ने विश्वास जीतने दलाल के अकाउंट में 5 हजार रुपए भी जमा करा दिए।

इसके बाद ASI पायक ने दलाल से संपर्क कर बेटे की शादी करने की बात कही। सौदा एक लाख रुपए में तय हो गया। आरोपियों का भरोसा जीतने के लिए एडवांस के तौर पर 5 हजार रुपए भी आरोपियों के अकाउंट में जमा करा दिए। खास बात यह है कि दोनों पक्ष ने एक बार मुलाकात भी की। इसमें लड़की को पसंद किया गया।

रुवार को सागर के परेड मंदिर से शादी करने की बात तय हो गई। प्लान के अनुसार पुलिस दूल्हे के साथ घराती और बाराती बनकर परेड मंदिर पहुंची। लुटेरी दुल्हन भी दलाल के साथ शादी करने के लिए भोपाल से सागर आई। यहां मंदिर में रस्में भी शुरू हुईं, लेकिन प्लान के अनुसार दूल्हा वरमाला लाना भूल गया। फोन करने पर दूल्हा के फूफा बनकर थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर वरमाला लेकर शादी स्थल पर पहुंचे। यहां लुटेरी दुल्हन व दलाल को धरदबोचा। दोनों को पकड़कर थाने लाया गया।

Back to top button