बिग ब्रेकिंग

कवर्धा मामले के दो आरोपी रायपुर में पकड़ाये….निर्माणाधीन मैरिज हॉल में छुपे थे….. कवर्धा पुलिस ने माना पुलिस के सहयोग से पकड़ा….SP मोहित गर्ग बोले….

रायपुर 19 अक्टूबर 2021। कवर्धा साम्प्रदायिक झड़प मामले में फरार दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 3 अक्टूबर और 5 अक्टूबर को कवर्धा में दो सम्प्रदायों के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद इलाके में कर्फ्यू लगाना पड़ा था। पुलिस इस मामले में दुर्गेश देवांगन और उसके साथी प्रकाश साहू की तलाश कर रही थी।

लगातार चल रही छापेमारी के दौरान दोनों अपना ठिकाना बदल रहे थे। इसी बीच कवर्धा पुलिस को दुर्गेश के रायपुर में छुपे होने की खबर मिली, जिसके बाद कवर्धा पुलिस ने माना पुलिस में साथ संपर्क साधकर दुर्गेश और प्रकाश को माना इलाके के निर्माणाधीन शहनाई शादी हाल से गिरफ्तार किया। यहां पिछले कई दिनों से दोनों छुपे थे।

कबीरधाम एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि
3 अक्टूबर और 5 अक्टूबर को हुई घटना में दुर्गेश और उसका साथी फरार था, पुलिस को उसके रायपुर में छुपे होने की सूचना मिली, जिसके बाद कबीरधाम पुलिस ने रायपुर के माना पुलिस के सहयोग से दोनों को गिरफ्तार किया है। दोनों सदानी दरबार के पास एक मैरिज हॉल में छुपे थे।

Back to top button