टॉप स्टोरीज़

पुलिस वालो का अनोखा अंदाज: बिना हेलमेट के गाड़ी चला रहा था शख्स,…पुलिसकर्मी ने मंत्र पढ़कर पहनाया हेलमेट…

नई दिल्ली 11 सितम्बर 2022 : सोशल मीडिया पर हमें भारतीय पुलिस के अलग-अलग अंदाज देखने को मिलते रहते हैं। जहां एक ओर भ्रष्ट पुलिसकर्मी सड़कों के किनारे आने-जाने वाले वाहनों से पैसे की उगाही करते दिखते हैं, कई पुलिसकर्मी ट्रैफिक पर डांस तो कुछ गुलाब देकर ट्रैफिक के नियमों को समझाते देखे जाते हैं।

पुलिस का ऐसा रूप देख हर कोई आश्चर्य में नजर आता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक पुलिसकर्मी, बाइक सवार शख्स को हेलमेट पहनाते देखा जा रहा है। जिसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स इस पुलिसकर्मी की सराहना करते नहीं थक रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिसकर्मी का एक नया रूप देखने को मिल रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट गाड़ी चला रहा था। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे रोकता है और चालान काटने की बजाय शख्स को मंत्रोच्चार के साथ हेलमेट पहनाता है। यहीं नहीं पुलिसकर्मी उस शख्स से आगे भी हेलमेट पहनने की अपील करता नजर आता है। वीडियो ने लोगों के दिल को छू लिया है।

https://twitter.com/JaikyYadav16/status/1568225563390914561?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1568225563390914561%7Ctwgr%5Ef038517fb9b692e078ddb0b09c2f66a954b291a2%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Ftrending%2Ftraffic-policeman-wearing-a-helmet-to-a-person-by-chanting-in-a-unique-way-video-viral-2212903

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स अपनी पत्नी को बिठाकर बिना हेलमेट बाइक चला रहा था। तभी उसे पुलिसकर्मी रोकता है और हेलमेट पहनाता है। इस दौरान वह मंत्रोच्चार भी करता रहता है। पुलिसकर्मी शख्स का चालान नहीं काटता बल्कि उसे हेलमेट न पहनने के नुकसान बताता है। इसके अलावा उसे यह भी कहता नजर आता है कि अगर वह अगली बार बिना हेलमेट के पकड़ा गया तो उससे 5 गुना चालान राशि वसूली जाएगी।

इस वीडियो को @JaikyYadav16 नाम के सोशल मीडिया एकाउंट से शेयर किया गया है। इसे देखने के बाद अन्य सोशल मीडिया यूजर्स पुलिसकर्मी की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘लोग अपने पैशन को बखूबी फोलो करते हैं, उनमें से एक ये सर हैं। बेस्ट पुलिस ऑफिसर!’ वही एक दूसरे यूजर्स ने लिखा, ‘पंडित जी का क्या नाम है? मंत्रोचारण बहुत ही अच्छा कर रहे है।’ वीडियो पर व्यूज और कमेंट्स का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक इस वीडियो को 1182 बार से ज्यादा बार रिट्वीट किया जा चुका है।

Back to top button