क्राइमटॉप स्टोरीज़

50% कमीशन वाले ट्वीट पर बवाल : प्रियंका गांधी के खिलाफ इस राज्य के हर थाने में FIR शुरु

13 अगस्त 2023 सरकार के खिलाफ 50 फीसदी कमीशन का आरोप लगाने वाले ट्वीट पर अब एक्शन लिया गया है। बीजेपी की शिकायत के बाद प्रियंका गांधी और कमलनाथ समेत अन्य के ट्विटर हैंडल के खिलाफ इंदौर में एफआईआर दर्ज हुई है। बता दें, मामले में प्रियंका और कमलनाथ के अलावा अरुण यादव और कमलनाथ के ऑफिशियली ट्विटर अकाउंट सहित ज्ञानेंद्र अवस्थी नाम के व्यक्ति के खिलाफ संयोगितागंज थाने में धारा 420 और 469 के तहत शिकायत दर्ज कराई गई है।

आपको बता दें कि, कांग्रेस नेता ने प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि, मध्य प्रदेश में ठेकेदारों के संघ ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि, प्रदेश में 50 फीसदी कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है। कर्नाटक में भ्रष्ट बीजेपी सरकार 40 फीसदी कमीशन की वसूली करती थी। मध्य प्रदेश में बीजेपी भ्रष्टाचार का अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई है। इस पर प्रियंका गांधी ने लिखा था कि, कर्नाटक की जनता ने 40 फीसदी कमीशन वाली सरकार को बाहर किया, अब मध्य प्रदेश की जनता 50 फीसदी कमीशन वाली भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करेगी।

प्रियंका गांधी के इस ट्वीट के बाद मध्य प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस को घेरना शुरु कर दिया है। इसी के तहत अब प्रदेशभर में बीजेपी के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने जा रही है। वहीं, जानकारी ये भी सामने आई है कि, अभी अभी सबसे पहले राजधानी भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एमपी नगर स्थित क्राइम ब्रांच पहुंचकर प्रियंका गांधी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद थे, जिन्होंने कहा कि, मध्य प्रदेश में चुनाव आते ही कांग्रेस झूठ का सहारा लेने लगी है। वहीं, दूसरी तरफ मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा कि, अगर कांग्रेस के पास कोई प्रमाण है तो उसे लाना चाहिए।

Back to top button