ब्यूरोक्रेट्स

UPSC : 5 लाख का पैकेज छोड़ अभिषेक ऐसे बनेंगे IPS, UPSC के लिए 18 घंटे पढ़ाई, दोस्त, सोशल मीडिया, एंटरटेनमेंट सब छोड़ा

बिलासपुर 23 मई 2023 । UPSC एक तपस्या है, इसमें आपको तन मन धन से जुटना पड़ता है। आपको इसमें संघर्ष करना होगा, एकाग्रता दिखानी होगी, मन को भटकने से रोकना होगा और संयम दिखानी होगी। UPSC में सफलता का मंत्र अभिषेक चतुर्वेदी का यही है। चौथे प्रयास में कामयाबी का झंडा गाड़ने वाले अभिषेक बिलासपुर के रहने वाले हैं, उन्हें UPSC 2022 में 179वीं रैंक मिली है। अभिषेक के पिता रेलवे में चीफ कंट्रोलर हैं।

अभिषेक अपनी तैयारी के दौरान संघर्ष को बताते हुए कहते हैं कि पढ़ाई के लिए घंटे कोई मायने नहीं रखता, मायने इस बात का होता है कि आपने कितने घंटे ईमानदारी से पढ़ाई की है। अभिषेक कहते हैं कि उन्होंने पढ़ाई का ये तरीका बनाया था कि हर दिन एक कांसेप्ट को पूरा क्लियर करना है। अभिषेक बीटेक हैं, उन्होंने अपनी बीटेक की पढ़ाई एसआरएन यूनिवर्सिटी चेन्नई से पूरी की।

बीटेक के बाद उनका प्लेसमेंट 5 लाख के पैकेज पर हुआ, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया। अभिषेक बताते हैं कि शुरू से ही उनका लक्ष्य सिविल सर्विस की तरफ था। इसलिए उन्होंने पूरी तरह से उसी पर फोकस किया। ये पूछे जाने पर कि UPSC कितना टफ है, वो कहते हैं कि आपने अगर ठान लिया है कि कुछ करना है तो फिर टफ कुछ भी नहीं है। आप पर तय है कि आप कितना मेहनत करते हैं और कामयाब होते हैं।

अभिषेक ने बताया कि वो हर दिन 14 से 18 घंटे की पढ़ाई करते थे। तैयारी के दौरान उन्होंने खुद को किताबों की दुनिया में ही समेट लिया था। मोबाइल का इस्तेमाल सिर्फ फोन करने और रिसीव करने के लिए करते, सोशल मीडिया और इंटरटेनमेंट की दुनिया से भी खुद को अलग कर लिया। अभिषेक की स्कूलिंग बिलासपुर में ही डीपीएस स्कूल से हुई। अभिषेक शुरू से ही काफी तेज रहे हैं। उनके स्कूल और कॉलेज में काफी शानदार नंबर आये थे।

छत्तीसगढ़ से इनका हुआ है UPSC में चयन

यूपीएससी- 2022 में छत्तीसगढ़ से तीन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इनमें बिलासपुर से अभिषेक चतुर्वेदी, कवर्धा के आकाश श्रीश्रीमाल और दिव्या पंत हैं। बिलासपुर के आकाश को 179वीं रैंक मिली है। वहीं कवर्धा की दिव्या पंत को यूपीएससी में 272वीं जबकि आकाश श्रीमाल को 267वीं रैंक हासिल हुई है।  आकाश का पिछली बार भी UPSC में सेलेक्शन हुआ था, उन्हें IPS में होम कैडर मिला था।

Back to top button