बिग ब्रेकिंग

6 सस्पेंड : शिक्षामंत्री की सुरक्षा में लापरवाही करने वाले 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड…. एक जवान नशे में तो, एक बिना ड्रेस के ही पहुंच गया था ड्यूटी में … एसपी ने जवानों को सस्पेंड करने के साथ-साथ नक्सल कैंप में किया अटैच

कवर्धा 13 अप्रैल 2022। शिक्षा मंत्री की सुरक्षा में लगे 6 पुलिसकर्मियों को लापरवाही के मामले में SP ने सस्पेंड कर दिया है। इनमें से चार पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात किये गये थे, जबकि पुलिसलाइन में तैनात 2 पुलिसकर्मी पर ड्यूटी लगाने की जिम्मैदारी थी। आरोप है कि एक पुलिसकर्मी शराब पीकर ही ड्यूटी के लिए पहुंच गया था, जबकि एक पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में ही सर्किट हाउस (ड्यूटी वाली जगह) पहुंच गया था। खबर तो ये भी है शराब के नशे में पहुंचा एक जवान गाड़ी से गिर भी गया था।

हालांकि वक्त रहते ही पुलिसकर्मियों की इस करतूत की जानकारी आला अधिकारियों को पता चल गयी, जिसके बाद एसपी लाल उमैद सिंह ने 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के मुताबिक शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम कवर्धा दौरे पर आने वाले थे। वो 9 बजे सर्किट हाउस पहुंचने वाले थे, उससे पहले करीब साढ़े 7 बजे सिक्युरिटी चेक के लिए जब पुलिस अफसर पहुंचे तो तैनात पुलिसकर्मियों में एक जवान को शराब के नशे में पाया, वहीं एक जवान सिविल ड्रेस में मिला।

पुलिसकर्मियों की इस लापरवाही पर सख्ती दिखाते हुए एसपी लाल उमैद सिंह ने हेड कांस्टेबल मेघनाथ सेवता, कांस्टेबल झम्मन सिंह धुर्वे, कांस्टेबल रामविलास आड़िले, आरक्षक नेमसिंह धुर्वे को सस्पेंड कर दिया। वहीं पुलिस लाइन में ड्यूटी लगाने वाले कांस्टेबल संजय सिंह और रूपेश पांडेय को भी सस्पेंड कर दिया गया है। सभी सस्पेंड किये जवान को नक्सल कैंप कुंडपनी में अटैच किया गया है।

Back to top button