हेडलाइन

VIDEO- भाजपा नेता की हत्या मामले में 5 गिरफ्तार.. पुलिस ने निकाला आरोपियों का जुलूस…

रायपुर 3 अप्रैल 2023। भाजपा नेता की हत्या मामले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद रायपुर पुलिस ने सभी आरोपियों का जुलूस निकाला है। आपको बता दें कि दो दिन पहले राजधानी से सटे तिल्दा में घर में घुसकर भाजपा नेता की हत्या आरोपियों ने की थी। इस घटना में भाजपा नेता का बेटा घायल हो गया था।

जानकारी के मुताबिक जितेंद्र पाल नाम का ये नेता भाजपा के नशा मुक्ति अभियान का संयोजक और RSS में स्वयं सेवक था। आरोप था कि जलसो गांव निवासी आशु उइके, उसके चाचा ईशु उइके ने अपने 3 साथियो के साथ मिल कर चाकू से गोदकर हत्या की थी। जानकारी के मुताबिक इलाके में वर्चस्व की पुरानी रंजिश को लेकर विवाद बढ़ा था। जिसके चलते आरोपी आशु उइके ने साथियो के साथ मिलकर घर में घुसकर की हत्या घटना को दिया था।

पुलिस ने इस केस में 5 आरोपी आशु उईके, शुभम घोष उर्फ राजा, विकास घोष उर्फ सुभाष घोष, बलराम यादव उर्फ राजा एवं शिव कुमार को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2 नग कारें एवं 1 नग मोटर साईकिल जब्त की गई है। इसी सवार होकर ये बदमाश जितेंद्र पाल के घर आए थे। जितेंद्र के भांजे सुनील ने पुलिस को बताया है कि कुछ दिन पहले बीती दीवाली के समय आशु , फेन्टा नाम के बदमाशों ने मामा जी को धमकाया था। वो ठेकेदारी का काम करते थे, बदमाशों ने कहा था हमें एक लाख रुपये दे देना, नहीं दोगे तो जान से मार देंगे। इस विवाद के बारे में मामा ने मुझे बताया था। इसी वजह से शुक्रवार की रात बदमाश आशु, ईशु, फेन्टा, रवि और उसके अन्य साथियों ने पूरी प्लानिंग के साथ हमला किया।

Back to top button