हेडलाइन

VIDEO : प्रदर्शन है या गुंडागर्दी ….कहीं पुलिस पर फेंकी लाठियां…तो कहीं नेम प्लेट पर पोती कालिख…कई पुलिसकर्मी भी हुए जख्मी, नेताओं के सामने शक्ति प्रदर्शन में भाजपाई भूल गये मर्यादा…

रायपुर 24 अगस्त 2022। राजधानी रायपुर में भाजयुमो के प्रदर्शन के दौरान आज जमकर उपद्रव हुआ। कहीं पुलिसकर्मियों से धक्का-मुकी और दुर्व्यवहार किया गया, तो कहीं महिला पुलिसकर्मियों से छिनाछपटी हुई। हद तो तब हो गयी जब प्रदर्शन में शामिल कुछ कार्यकर्ता पुलिस और अधिकारियों पर लाठी-डंडे और पत्थर फेकते नजर आये। भाजयुमों के की इस धक्का मुकी के दौरान कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर है। भाजयुमो कार्यकर्ता जब सीएम हाउस की तरफ बढ़ रहे थे तो उस दौरान रास्ते में पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के बंगले के बाहर लगे नेम प्लेट में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कालिख पोत दी।

नेम प्लेट पर कालिख पोती, सरकारी संपत्ति को भी पहुंचाया नुकसान

दरअसल आज भाजपा और भाजयुमो ने साथ मिलकर शक्ति प्रदर्शन किया था। बेरोजगारी और रोजगार के मुद्दे पर प्रदेश भर से भाजयुमो कार्यकर्ता राजधानी में जुटे थे। राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने शक्ति प्रदर्शन दिखाने के चक्कर में भाजयुमो कार्यकर्ता अपनी मर्यादा लांघ गये। कई जगहों पर पुलिसकर्मियों से उलझते हुए भी भाजयुमो कार्यकर्ताओं का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बैरिकेट तोड़कर जब भाजयुमो कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सर्किट हाउस की तरफ बढ़े, तो उस दौरान कई सरकारी और प्राइवेट बोर्ड में तोड़फोड़ करते हुए वो नजर आये।

महिला कार्यकर्ताओं ने पुलिस की लाठियां छिनी

एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें महिला कार्यकर्ता महिला पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करती दिख रही है। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने पुलिस से लाठी छिनी और फिर उसे भीड़ में उछालकर फेंक दिया। महिला यही नहीं रूकी। लाठियां छिनने के बाद भी महिला कार्यकर्ता नहीं रूकी और दोबारा से आकर महिला पुलिसकर्मी से झूमा झटकी करने लगी।

टीआई सहित कई पुलिसकर्मी हुए घायल

जानकारी के मुताबिक टीआई भावेश गौतम की पसली में प्रैक्चर आयी है, तो वहीं कांस्टेबल तोरण उपाध्याय के दाहिने हाथ की अंगुली मे चोट लगी है। वहीं कोरबा से आये लीलाधर सिंह भी घायल हुए हैं। लीलाधर के हाथ की कलाई में चोट आयी है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें टांके लगाने पड़े।

Back to top button