मेट्रो में लटककर झूलती और सीट पर खड़े होकर डांस करती लड़की का Video वायरल, लोग बोले- पापा की परी का नया स्टंट
वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। चंद लाइक्स औऱ व्यूज के चक्कर में कई बार लोग ऐसी बेवकूफी भरी हरकत कर बैठते हैं, जो कतई ठीक नहीं होती। ऐसा ही कुछ वायरल हो रही वीडियो में एक लड़की करती नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि खाली मेट्रो में महिला कभी नाचती तो कभी कूदती फांदती दिख रही है। इतना ही नहीं, मेट्रो में सपोर्ट के लिए बनाए गए हैंडरेल्स का इस्तेमाल वो झूलने के लिए करती है।
वायरल वीडियो में लड़की का अजीबोगरीब व्यवहार देखकर आप हैरान रह जाएंगे। वायरल वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि लड़की हाथ पकड़े हैंडल को पकड़कर झूमने लगती है। आप वीडियो में देखेंगे कि लड़की सीट पर पैर रखकर बैठ जाती है। इसके बाद वह सीट पर ही डांस करने लगती हैं। वहीं मेट्रो में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखकर युवती भी हैलो कहती है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग अजीबोगरीब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो को अपर्णा देवयाल ने 25 दिसंबर को शेयर किया था। शॉर्ट क्लिप में अपर्णा को मेट्रो में लगे रेलिंग पर झूलते हुए देखा जा सकता है। यहां तक कि उन्होंने हाथ हिलाया और कैमरे को किस किया और खाली कोच में सीट के ऊपर डांस किया। इन्फ्लुएंसर की विचित्र हरकतों को उसके दोस्त ने रिकॉर्ड किया था।
वीडियो को 2.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो को 36 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही वीडियो पर यूजर्स अजीबोगरीब रिएक्शन दे रहे हैं। इस पोस्ट पर 950 लोगों ने कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा कि ऐसा मत करो, अगर तुम ऐसे वीडियो रिकॉर्ड करोगे तो अब से सब ऐसे ही और लोग भी वीडियो बनाएंगे। वहीं एक यूजर ने लिखा कि इतनी खाली मेट्रो कैसे मिलती है। वहीं एक यूजर ने लिखा, “मेट्रो प्रशासन को उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “सीट शारीरिक रूप से विकलांगों के लिए है, मानसिक रूप से नहीं।”