टॉप स्टोरीज़

VIDEO: बिल्ली ने मुर्गे को लगाया ज़ोर का थप्पड़… वीडियो देख रोक नहीं पाएंगे हसी…

नई दिल्ली 5 दिसंबर 2022 सोशल मीडिया पर जानवरों के भी काफी मजेदार-मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर लोगों के पसीने छूट जाते हैं। वहीं, कुछ को देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें एक मुर्गे और बिल्ली के बीच मजेदार अंदाज में लड़ाई हो रही है। बिल्ली जिस तरह मुर्गे को ताबड़तोड थप्पड़ मार रही है, उसे देखकर यकीन मानिए आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Mycatpuppyshop (@catmeowpa)


आज कल जानवर भी इंसानों की तरह हरकत करने लगे हैं। कुछ जानवरों की हरकतों को देखकर तो इंसान भी दंग रह जाते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही मजेदार नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में एक मुर्गे और बिल्ली के बीच मस्ती चल रही है। मुर्गा बार-बार बिल्ली की ओर जाने की कोशिश करता है। लेकिन, बिल्ली को ये बात पसंद नहीं आती है। बिल्ली उससे दूर भागने की कोशिश करती है। इसके बावजूद मुर्गा उसकी ओर बढ़ते जाता है। बिल्ली अचानक गुस्से में आ जाती है और ताबड़तोड़ मुर्गे को लाफे मारने लगती है। जिस तरह से बिल्ली मुर्गे को थप्पड़ मारती है उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे कोई इंसान किसी को थप्पड़ मार रहा हो

Back to top button