ब्यूरोक्रेट्स

VIDEO : …जब एसपी ने गाया HOLI पर जबरदस्त वाला गाना …. सुनते ही होली मिलन में लोग झूमने लगे…IPS का दिलकश होलियाना अंदाज

रायपुर/कांकेर 18 मार्च 2022। पूरे देश-दुनिया में आज होली की खुमारी छायी हुई है। दो साल कोरोना की वजह से होली पर पाबंदी रही, लिहाजा इस बार पूरे जोश के साथ होली मनायी जा रही है। देश भर से होली की मस्ती की आ रही तस्वीर के बीच एक तस्वीर कांकेर से भी आयी है, जहां एसपी शलभ सिन्हा (IPS Shalabh Sinha) का होलियाना मूड वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

होली मिलन समारोह में शलभ सिन्हा होली के गाने (Holi Songs) गाते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं उनके गाने पर लोग झूमते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल कांकेर (Kanker SP) में आज होली मिलन समारोह का आयोज किया गया। इस कार्यक्रम में एसपी और कई पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे, इस दौरान एसपी ने अपनी गायिकी का हुनर पेश किया।

वीडियो में भी एसपी के गाने पर लोग जबरदस्त तरीके से झूमते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब कांकेर एसपी शलभ सिन्हा इस तरह सार्वजनिक कार्यक्रम में गाना गाते नजर आये हैं। इससे पहले भी कई कार्यक्रम में उन्हें गाना गाते हुए देखा गया है, उस दौरान भी उनका वीडियो खूब वायरल हुआ था और लोग उनकी गायकी की तारीफ भी कर रहे थे।

Back to top button