हेडलाइन

विधानसभा विशेष सत्र : दिवंगत मनोज मंडावी और दीपक पटेल को श्रद्धांजलि के बाद सदन स्थगित… कल आरक्षण विधेयक पर चर्चा, BJP रणनीति बनाने में जुटी

रायपुर 1 दिसंबर 2022। आरक्षण के मुद्दे पर विधानसभा के विशेष सत्र का आज पहला दिन स्थगित हो गया है। पहले दिन दिवंगत विधायक मनोज मंडावी को श्रद्धांजलि दी गयी, वहीं भाजपा के पूर्व विधायक दीपक पटेल को भी सदन में याद किया गया। श्रद्धांजलि के बाद सदन की पहले दिन की कार्रवाई स्थगित कर दी गयी। कल दो शासकीय विधेयक को पेश किया जायेगा, वहीं अनुपूरक को भी मंजूरी दी जायेगी।

कल विशेष तौर पर आरक्षण पर दो संशोधन विधेयक को मंजूरी दी जायेगी। उनमें अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण संशोधन विधेयक 2022 को पुन स्थापना किया जायेगा। वहीं छत्तीसगढ़ शैक्षणिक संस्था (प्रदेश में आरक्षण) संशोधन विधेयक 2022 शामिल हैं।

भाजपा विधायक दल की बैठक आज हो रही है। जिसमें कल लाये जाने वाले आरक्षण संशोधन विधेयक पर चर्चा हो रही है। भाजपा विधायक दल की आज बैठक हो रही है, वहीं कल भी विधायक दल इस पर चर्चा करेगी।

Back to top button