वायरल न्यूज़

VIDEO : बिल समझकर लड़की के कान में घुस गया सांप,डॉक्टर ने चिमटी से किया पूरा ऑपरेशन,देखिए खौफनाक VIDEO

वायरल न्यूज 11 नवंबर 2022। कई बार लोगों के साथ कुछ ऐसी घटनाएं घट जाती हैं, जिसके बारे में कभी किसी ने कल्पना भी नही किया होगा। हाल ही एक ऐसा ही चौंका देने वाला वीडियो वायरल सोशल मीडिया में सामने आया हैं, जिसे देखकर आपकी भी धड़कनें तेज हो जाएंगी। विडियों में देखा जा सकता हैं कि एक लड़की के कान को बिल समझकर छोटा सांप घुस गया हैं। जिसके बाद सांप को कान से बाहर निकालने के लिए डॉक्टरों का काफी मशक्कत करनी पड़ती हैं। सोशल मीडिया में अब यह विडियों जमकर वायरल हो रहा हैं, जिसमें देखा जा सकता हैं कि बच्चीं के कान में सांप घुसा हुआ हैं, जिसे डॉक्टर चिमटी की मदद से बाहर निकालते हैं।

गौतरलब हैं कि सोशल मीडिया के रोजाना अजीबो-गरीब वीडियो सामने आते रहते हैं। जिन्हें देखकर किसी का भी सिर चकरा जाएगा। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही विडियों छाया हुआ है,ं जिसे जो भी देखेगा, उसका सर चकरा जायेगा। जीं हां इस विडियों में एक लड़की के कान में छोटा सा जिंदा सांप घुस जाता है, जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह जाते हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखें कि एक डॉक्टर लड़की के कान में घुसे सांप को निकालने के लिए बड़े ही सावधानी से मेडिकल औजार की मदद लेते हैं। इस दौरान डॉक्टर अपनी चिमटी से सांप के दांत निकालने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि वह लड़की को चोट न पहुंचा सके। हालांकि काफी देर के बाद डॉक्टर सांप को लड़की के कान से बाहर निकाल पाते हैं।

आपको बता दें कि इस वीडियो को सोशल मीडिया के यू-टयूब सहित इंस्टाग्राम के पेज पर काफी शेयर किया जा रहा हैं। जिसे देखने के बाद लोगों की आंखें फटी रह जा रही हैं। वहीं वीडियो को अब तक कई सारे लोग देख चुके हैं। इसके अलावा कई लोगों ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। वहीं एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है इसे और भी जगह नहीं मिली।

Back to top button