पॉलिटिकलबिग ब्रेकिंग

सिंहदेव की शिकायत पर वेब पोर्टल संचालक गिरफ्तार…. स्वास्थ्य मंत्री के नाम से झूठी खबर की थी प्रकाशित… मंत्री ने कड़ी आपत्ति जताते हुए दर्ज करायी थी शिकायत

रायपुर 27 फरवरी 2022 । स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के हवाले से फर्जी खबर प्रकाशित करने के मामले में पवन न्यूज वेब पोर्टल के संचालक को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिंहदेव के निज सचिव की शिकायत पर कल ही इस मामले में रायपुर के सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया था। आज सुबह रायपुर पुलिस ने दुर्ग से वेब पोर्टल के संचालक पवन बंजारे को गिरफ्तार किया है। पवन न्यूज वेब पोर्टल (https://pawannewz.com/jhuth ki-dukan-health-minisr-says) ने सिंहदेव का बयान बताते हुए एक  न्यूज “मुझे सीएम जैसे झूठ बोलना नहीं आता, झूठ की दुकान से सिर्फ 3 से 4 सीट निकाल पाएगी कांग्रेस- स्वास्थ्य मंत्री, टी.एस. सिंहदेव” प्रसारित किया था।

इस खबर का स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने संज्ञान लेते हुए कड़ी आपत्ति दर्ज करायी थी। सिंहदेव ने इसे छवि खराब करने की साजिश बताते हुए निज सहायक के जरिये सिविल लाइन थाने शिकायत भी दर्ज करायी थी।

सिविल लाइन थाने में दर्ज करायी गयी थी शिकायत

, इस पत्र में लिखा गया कि दिनांक 26 फरवरी, 2022 से पवन न्यूज वेब पोर्टल (https://pawannewz.com/jhuth ki-dukan-health-minisr-says) द्वारा भ्रामक न्यूज “मुझे सीएम जैसे झूठ बोलना नहीं आता, झूट की दुकान से सिर्फ 3 से 4 सीट निकाल पाएगी कांग्रेस- स्वास्थ्य मंत्री, टी.एस. सिंहदेव” प्रसारित किया जा रहा है जो कि, पूर्णतः असत्य एवं तथ्यहीन है, जो कि माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव की छवि धूमिल करने का प्रयास है, मंत्री महोदय द्वारा इस तरह का कोई भी स्टेटमेंट / वक्तव्य नहीं दिया गया है। इस प्रकार के भ्रामक न्यूज सुनियोजित षड्यंत्र के तहत् राजनीतिक वातावरण को दूषित करने हेतु फैलाया जा रहा है। इससे कांग्रेस पार्टी के समर्थकों में भारी रोष एवं असंतोष व्याप्त है।
इस पत्र में आगे लिखा गया कि कृपया, उपरोक्त वस्तुस्थितियों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित न्यूज पोर्टल में प्रसारित न्यूज पर तुरन्त रोक लगाते हुए संबंधित न्यूज पोर्टल के विरूद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज कर विधिसंवत कठोर कार्यवाही करने का कष्ट करें। इस पत्र में न्यूज़ पोर्टल पर छपी खबर के साक्ष्य भी संलग्न किये गए हैं।

Back to top button