टॉप स्टोरीज़

ये क्या! महिला ने पहले पी फ्लाइट में सिगरेट…. फिर उतार दिए कपड़े और फिर करने लगी गंदी हरकतें

नई दिल्ली 18 फरवरी 2023 आजकल उड़ते प्लेन से हैरान करने वाली खबरें सामने आने लगी हैं। अब रूस की एक फ्लाइट में एक महिला को न जाने क्या सूझा, सबसे पहले महिला ने अपने कपड़े उतारे और फिर बिना कपड़ों के प्लेन के भीतर इधर-उधर दौड़ने-भागने लगी। यह देखकर प्लेन में बैठे अन्य यात्री हैरान रह गए। प्लेन में मौजूद केबिन क्रू के लोगों को भी समझ में नहीं आया कि महिला यात्री ऐसा क्यों कर रही है। कथित तौर पर महिला यात्री ने कॉकपिट में भी घुसने की कोशिश की।


डेली मेल की खबर के अनुसार, महिला यात्री ने निर्वस्त्र होकर प्लेन में धूम्रपान भी किया। इसके साथ ही सह-यात्रियों से उसने कहा कि वह सभी मर जाएंगे। यह अजीबोगरीब घटना स्टावरोपोल से मास्को के लिए उड़ान भर रही एअरोफ्लोट एयरलाइंस (Aeroflot Airlines) की फ्लाइट में घटित हुई। इस महिला की पहचान अंजेलिका मोस्कविटिना के रूप में हुई है। बताया जाता है कि महिला सबसे पहले अपनी सीट से उठी। इसके बाद धूम्रपान के लिए शौचालय की तरफ बढ़ी।


महिला ने प्लेन में किया धूम्रपान!
बताया जाता है कि जब महिला को धूम्रपान के लिए रोका गया तो उसने सभी यात्रियों के सामने अपने कपड़े उतार डाले। वह निर्वस्त्र हो गई और फिर अजीबोगरीब हरकतें करने लगी। यह देखकर विमान में मौजूद अन्य यात्रियों के होश उड़ गए। जब महिला ने ऐसा किया तो कई यात्रियों ने उससे यह भी कहा कि वह विमान पर व्यवहार नियमों का उल्लंघन कर रही हैं। लोगों ने कहा कि यहां बच्चे हैं, महिला को उनके बारे में सोचना चाहिए। इसके बावजूद महिला अपनी हरकतों से बाज नहीं आई। वह कॉकपिट में घुसने का प्रयास करने लगी। इस घटना पर एअरोफ्लोट एयरलाइंस का बयान सामने आया। एअरोफ्लोट एयरलाइंस के प्रतिनिधि ने कहा कि ऐसे दुर्व्यव्हार करने वाले यात्रियों को ब्लैकलिस्ट किया जाए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

Back to top button