शिक्षक/कर्मचारी

भाईदूज को भी दीपावली अवकाश के साथ घोषित करने की मांग….टीचर्स एसोसिएशन ने शिक्षा मंत्री, प्रमुख सचिव व DPI को लिखा पत्र

 रायपुर 18 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजिद खान, उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, डॉक्टर कोमल वैष्णव, प्रदेश सचिव मनोज सनाढ्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेंद्र पारीक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा समस्त शासकीय, गैर शासकीय, अनुदान प्राप्त विद्यालय एवं महाविद्यालयों में दीपावली अवकाश दिनाँक 21.10. 2022 से 26.10. 2022 तक कुल 6 दिवस अवकाश घोषित किया गया है। ज्ञात हो कि गोवर्धन पूजा के पश्चात दूसरे दिन 27 अक्टूबर 2022 को भाई दूज का त्यौहार है, जिसे पूरे भारत वर्ष के सभी राज्यों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी भाई दूज का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

    संघ पदाधिकारियों ने स्कूल शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग एवं संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से मांग किया है कि 27.10.2022 "भाई दूज" को भी दीपावली अवकाश घोषित किया जाए।

Back to top button