हेडलाइन

नम आंखो से मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- मजदूर का बेटा कांग्रेस अध्‍यक्ष बन गया…अध्यक्ष बनते ही किया ऐलान 50 साल से कम उम्र के नेता संभालेंगे 50% पदों की कमान….

नई दिल्ली 26 अक्टूबर 2022 कांग्रेस पार्टी के नए नवेले राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपना पद संभाल लिया है। इस मौके पर उन्हें सोनिया और राहुल गांधी सहित पार्टी के तमाम बड़े नेताओं ने बधाई दी। खड़गे ने कांग्रेस नेताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘एक सामान्य कार्यकर्ता को अध्यक्ष बनाने के लिए मैं धन्यवाद देता हूं। मेरे लिए यह भावुक क्षण है। सोनिया गांधी जी ने मेहनत से पार्टी को संभाला है। मैं भी पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करूंगा।’ इस मौके पर उन्होंने संगठन के 50 प्रतिशत पदों को 50 साल के कम उम्र के नेताओं के लिए आरक्षित करने का ऐलान भी किया।


तौर अध्यक्ष अपने पहले संबोधन में खरगे ने कहा कि “ये मेरे लिए भावुक छण है. एक सामान्य कार्यकर्ता, मजदूर के बेटे को कांग्रेस अध्यक्ष चुनकर सम्मान देने के लिए आप सबका आभार…ब्लॉक अध्यक्ष से शुरू हुई यात्रा को आपने इस मुकाम पर पहुंचाया है. अंबेडकर के बनाए संविधान की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है.”
सोनिया गांधी ने भी दी बधाई


कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने खड़गे को बधाई देते हुए कहा, ”मैं नए पार्टी अध्यक्ष खड़गे जी को बधाई देती हूं। सबसे अधिक संतोष इस बात का है कि जिन्हें अध्यक्ष चुना है वे एक अनुभवी और धरती से जुड़े हुए नेता हैं। एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए अपनी मेहनत और समर्पण से इस ऊंचाई तक पहुंचे हैं।”

Back to top button