बिग ब्रेकिंग

महिला इंस्पेक्टर गिरफ्तार….पूर्व भाजपा नेता पर रेप का भी लगा चुकी है आरोप… देर रात घर में घुसकर

अजमेर 8 अगस्त 2022। महिला सब इंस्पेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला इंस्पेक्टर को शांति भंग के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला इंस्पेक्टर ने कुछ दिन पहले ही अजमेर जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा के पति व पूर्व भाजपा नेता भंवर सिंह पर रेप करने का आरोप लगाया था, लेकिन बाद में उन्होंने इस आरोप लगाने को मना कर दिया। गिरफ्तार महिला इंस्पेक्टर के बारे में आरोप है कि उसने देर रात जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा के घर में घुसकर हंगामा किया था। रात करीब 10.15 बजे महिला अफसर पलाड़ा के घर में घुस गयी और धमकी देनी शुरू कर दी।

महिला अफसर ने गंभीर आरोप लगाते हुए 29 जनवरी 2022 में भीलवाड़ा शहर के प्रताप नगर थाने में दर्ज कराया था। रिपोर्ट में अजमेर निवासी पलाड़ा सहित 12 के खिलाफ FIR दर्ज कराई।

काफी समय से हमारे घरवालों को फोन कर व मैसेज कर धमकीयां दे रही है। महिला ने घर पहुंचकर कहा- तीन करोड़ रुपए अभी दो वरना में तुम्हारे पिता को बर्बाद कर दूंगी। घर से बाहर नहीं जाउंगी। मेरी मम्मी को कह रही है कि तीन करोड़ अभी नहीं दिए तो तेरे पति को जेल भिजवा दूंगी।

मामले की जांच सब इंस्पेक्टर प्रीती रत्नू कर रही हैं। अजमेर SP चूनाराम जाट ने इसकी पुष्टि की है। जाट ने बताया कि महिला को देर रात 10 बजे शांति भंग में गिरफ्तार किया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Back to top button