क्राइमहेडलाइन

गणेश पंडाल में महिला से छेड़खानी, दो मोहल्ले के लोग आपस में भिड़े, वीडियो आया सामने

रायपुर 23 सितंबर 2023। गणेश पंडाल में महिलाओं से छेड़खानी को लेकर बलवा हो गया। घनटा का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। राजधानी में पिछले कई दिनों से आये दिन घटनाएं हो रही है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र में गणेश पंडाल देखने आयी महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटना हो गयी। जानकारी से मुताबिक नवा खाई त्यौहार मना कर मोहल्ले के गणेश पंडाल में महिलाएं पहुंची थी, इसी दौरान छेड़खानी की घटना हो गयी।

घटना को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ा की। दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गये। फिर मामला बलवा में तब्दील हो गया। अब बलवा का वीडियो सामने आया है। वीडियो में 50 से ज्यादा लोग एक दूसरे को फावड़ा और सरिया लेकर दौड़ाते दिख रहे है। घटना के बाद देर रात बड़ी संख्या में मोहल्ले की महिलाएं कोतवाली थाना पहुंची और विवाद किया। जानकारी के मुताबिक पूरा मामला टिकरापारा और कोतवाली के बीच दो मोहल्ले का है।

Back to top button