स्पोर्ट्स

आखिर रोहित शर्मा की गलती ही क्या थी? पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने कही बड़ी बात, तीन मुकाबले हार चुकी मुंबई इंडियंस

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन में इस बार मुंबई इंडियंस अपने बहुत ही बुरे दौर से गुजर रही है, जिसे अभी तक सभी मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस ने अभी तक 17वें सेशन में 3 मैच खेले हैं, जिसे सभी में हार का सामना करना पड़ा है। खराब प्रदर्शन की बदौलत वो रैंकिंग में अभी तक 10 नंबर पर चल रही है। हार की वजह मुंबई इंडियंस के उस फैसले को माना जा रहा है, जिसमें रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया है। मुंबई इंडियंस के नए-नवेले कप्तान हार्दिक पांड्या अभी तक किसी भी फैसले से फैंस और फ्रेंचाइजी का दिल नहीं जीत पाए।

आखिर रोहित शर्मा की गलती ही क्या थी? पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने कही बड़ी बात, तीन मुकाबले हार चुकी मुंबई इंडियंस

read more: ऋषभ पंत की तूफानी पारी ने जीता दिल, तोडा खुद का पिछला रिकॉर्ड

इसके बाद अब चर्चा है कि हार्दिक पांड्या को कप्तानी से हटाया जाए। फैंस से लेकर पूर्व क्रिकेटर तक उनके फैसलों पर सवाल उठ रहे हैं। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेट नवजोत सिंह सिद्धू ने बड़ी बात कही है।

पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने कही बड़ी बात

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और आईपीएल में कमेंट्री की भूमिका निभा रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर सवाल उठाया है। सिद्धू ने कहा कि अगर बीसीसीआई ने अक्टूबर में रोहित शर्मा को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का कप्तान चुना लिया होता तो आज यह मसला खड़ा नहीं होता।

आगे उन्होंने कहा कि अगर टी-20 वर्ल्ड कप के लिे रोहित क्तान बनते तो मुंबई इंडियंस कभी भी हार्दिक पांड्या को फ्रेंचाइजी का कप्तान नहीं बनाती। उन्होंने कहा कि यह मामला फ्रेंचाइजी के सम्मान का है। हार्दिक पांड्या के ट्रोलिंग पर कहा कि रोहित शर्मा की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है, जो यह फैसला स्वीकार करने में असक्षम हैं, जिसके चलते उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

कमेंट्री करते हुए सिद्धू ने कहा कि आखिर रोहित शर्मा की गलती क्या थी? रोहित ने जिस तरह की सफलता हासिल की है, वह अपने आप में काबिले तारीफ थी।

आखिर रोहित शर्मा की गलती ही क्या थी? पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने कही बड़ी बात, तीन मुकाबले हार चुकी मुंबई इंडियंस

read more: जब अचानक पुलिस चौकी पहुंचे IG, पुलिस चौकी में मचा हड़कंप, प्रभारी की लापरवाही पर भड़के IG, किया सस्पेंड

तीन मुकाबले हार चुकी मुंबई इंडियंस

आईपीएल में अभी तक मुंबई इंडियंस अपने तीनों ही मुकाबले हार चुकी है, जिससे फैंस को बड़ा झटका लगा हा है। अब सभी को अपने चहेते कप्तान रोहित शर्मा की याद आ रही है। मुंबई को पहले मैच में गुजरात टाइटंस के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा। तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 6 वकेट से हाराया था। इसके बाद खिलाड़ियों पर काफी मानसिक तनाव है।

Back to top button