हेडलाइन

पूर्व विधायक को पत्नी पीटती है : पूर्व विधायक और पत्नी की लड़ाई सड़क पर आयी…EX MLA ने कहा, खाना नहीं देती, मां को घर से निकाल देती… पत्नी ने लगाया था अवैध संबंध का आरोप ..

राजनांदगांव 3 जुलाई 2022। भाजपा के पूर्व विधायक और उनकी पत्नी का आपसी विवाद अब सड़क पर आ गया है। दोनों पति पत्नी एक दूसरे के खिलाफ गंभीर आरोप लगा रहे हैं। पिछले दिनों पूर्व विधायक रामजी भारती की पत्नी ने रायपुर में भी प्रेस कांफ्रेंस किया था। इस मामले में अब पूर्व विधायक रामजी भारती ने भी अपनी पत्नी पर मारपीट करना और खाना नहीं देने का गंभीर आरोप लगाया है।

राजनांदगांव के डोंगरगढ़ से विधायक रह चुके रामजी भारती ने पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी पत्नी उन्हें पीटती है और उन्हें खाना नहीं देती। यही नहीं अपनी 90 साल की मां को भी मारने का आरोप अपनी पत्नी पर पूर्व विधायक ने लगाया है। मारपीट कर घर से निकाल देने और अनर्गल आरोप लगाने की बात विधायक ने कही है।

जिस वक्त प्रेस कांफ्रेंस कर पूर्व विधायक अपनी पत्नी पर ये आरोप लगा रहे थे, उसी दौरान उनकी पत्नी संगीता भारती भी अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगा रही थी। शनिवार को पूर्व विधायक व अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्क्ष रामजी भारती शनिवार को बेटे के साथ प्रेस कांफ्रेंस की।

उन्होंने बताया कि 2000 में उनकी शादी रायपुर की संगीता भारती से हुआ था। चार साल तक सबकुछ ठीक रहा, लेकिन उसके बाद उसका व्यवहार बदल गया। मारपीट करना, खाना नहीं देना, बच्चे को मारपीट करना, खान नहीं देना, 90 साल की मां के साथ भी मारपीट का आरोप पूर्व विधायक ने अपनी पत्नी पर लगाया है।

रामजी भारती ने कहा कि उन्होंने दिसंबर 2020 में अपनी पत्नी को तलाक देने की अर्जी कोर्ट में लगायी है, तभी से उनकी पत्नी ने उनके खिलाफ जगह-जगह शिकायत कर रही है। इससे पहले पूर्व विधायक की पत्नी ने एक दिन पहले ही अपने पति पर गंभीर आरोप लगाया था। उनकी पत्नी ने कहा कि उनके पति के अवैध संबंध है, इस वजह से उसे वो मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। आपको बता दें कि डोंगरगढ़ से रामजी भारती 2008 से 2023 तक विधायक रहे हैं।

Back to top button