टॉप स्टोरीज़

साल के अंतिम दिन भीषण आग में 6 की मौत,दस्ताना फ़ैक्ट्री में लगी भीषण आग, फ़ैक्ट्री में सो रहे दर्जनों कर्मी झुलसे 6 की मौत

महाराष्ट्र 31 दिसंबर 2023। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में साल का अंतिम दिन काफी भयावह साबित हुआ। यहां दस्ताने बनाने वाली एक फ़ैक्ट्री के अंदर भीषण आग लग गई। इस घटना में अब तक छह कर्मियों की मौत की खबर सामने आ रही है, जबकि दर्जन भर लोग बुरी तरह से झुलस गये है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के मुताबिक दस्ताने बनाने वाली फ़ैक्ट्री रात में बंद थी और जब आग लगी, तब कर्मचारी सो रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने के वक़्त इमारत के अंदर क़रीब 15 से अधिक लोग फंसे हुए थे।
घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और इमारत के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए अभियान शुरू किया। सुबह तक आग पर काबू पा लिया गया, मगर इस भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि फ़ैक्ट्री में आग लगने के बाद उठे जहरीले धुंआ से वहां सो रहे लोगों की मौत हो गयी।

वहीं दर्जन भर लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है। जिन्हे चिंताजनक हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दे कि 21 दिसंबर को भी इसी तरह की एक घटना नवी मुंबई में सामने आयी थी। यहां एक औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल फ़ैक्ट्री में आग लग गई थी। मुंबई से क़रीब 35 किलोमीटर दूर तलोजा MIDC इलाक़े में एक फ़ैक्ट्री में रात क़रीब साढ़े 8 बजे आग लग गई। आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया था कि 12 दमकल गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए लगाया गया था। जिसके बाद करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर क़ाबू पाया जा सका था।

Back to top button