टॉप स्टोरीज़बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

CG Weather Alert: आज भी होगी बारिश, रायपुर सहित कई जिलों में आंधी-तूफान व वज्रपात की चेतावनी

रायपुर 28 मई 2023। छत्तीसगढ़ में मौसम बदल गया है। शुक्रवार से ही प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। शनिवार को आंधी-तूफान के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी प्रदेश के एक दो स्थानों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कुछ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। राजधानी रायपुर में देर शाम गरज चमक के साथ हल्की बारिश होगी। शनिवार को सबसे ज्यादा तापमान धमतरी में 43 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं राजधानी रायपुर में 41.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। महासमुंद में 42.9, जांजगीर में 42.7, रायगढ़ में 42.4, बलौदाबाजार में 42.2 और राजनांदगांव में 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

मौसम वैज्ञानिक संजय बैरागी के मुताबिक प्रदेश में मौसम में बदलाव की वजह द्रोणिका का प्रभाव है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा के भी आसार है। हालांकि इससे तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, इसके बाद सोमवार से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। शनिवार को गोरले पेंड्रा मरवाही जिले में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश भर में धमतरी में का तापमान सर्वाधिक 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, महासमुंद में 42.9, जांजगीर में 42.7, रायगढ़ में 42.4, बलौदाबाजार में 42.2 और राजनांदगांव में 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

इससे पहले शनिवार को कई जिलों में आंधी तूफान ने जमकर तबाही मचायी थी। कई जगहों पर घर की छत उड़ी है, तो कई जगहों पर सड़क पर पेड़ गिये हैं। गौरेला पेंड्रा मरवाही, जांजगीर, सरगुजा, कोरबा सहित कई जिलों में आंधी तूफान ने जमकर कहर ढाया है। कोरबा तो बारिश और आंधी तूफान की वजह से पूरी तरह से ब्लैक आउट हो गया। राजधानी रायपुर में भी देर शाम मौसम में अचानक बदलाव हुआ, जिसकी वजह से काफी देर तक कई इलाकों में बिजली गुल रही। आंधी तूफान से भी कई जगहों पर नुकसान हुआ है।

Back to top button