टॉप स्टोरीज़

छात्रा ने पी ली ज़हर : ऑफलाइन क्लास का बनाया दवाब तो….. छात्रा ने पी लिया जहर….मचा हड़कंप

मलकानगिरी 13 फरवरी 2022। एक छात्रा के घरवालों ने उसपर ऑफलाइन क्लास करने के लिए दबाव बनाया तब उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। 10वीं क्लास की यह छात्रा मल्कानगिरी जिले की रहने वाली है। कीटनाशक पीने के एक दिन बाद शनिवार को लड़की की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह लड़की मल्कानगिरी सदर थाना क्षेत्र के भीमारंगानिगुडा गांव की रहने वाली थी।

यह लड़की सतीगुडा इलाके के गवर्मेंट रेडिडेन्शियल स्कूल व हॉस्टल में पढ़ती थी। लड़की के घरवाले उसे दोबारा स्कूल जाने के लिए कह रहे थे। कोरोना महामारी को देखते स्कूल 7 जनवरी से बंद था। इसके बाद स्कूल को 7 फरवरी को खोला गया था।

मृतक लड़की के पिता ने कहा कि 7 फरवरी को दोबारा स्कूल खुलने के बाद लड़की स्कूल जाने से घबरा रही थी। उन्होंने कहा, ‘जब मैंने उससे लगातार कहा कि वो फिजिकल क्लास ना छोड़े, तब उसने बीती रात घर पर कीटनाशक पी लिया। इसके बाद हम उसे मल्कानगिरी जिला मुख्यालय अस्पताल लेकर आए। हालांकि, उसकी आज मौत हो गई।’

Back to top button