टॉप स्टोरीज़

8 की मौत: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नदी में बहे कई लोग, 8 की मौत की खबर…

जलपाईगुड़ी 6 अक्टूबर 2022 : पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी ज़िले में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान नदी में अचानक जल का स्तर बढ़ने से 8 लोगों की मौत हो गई है। घटना बुधवार शाम जलपाईगुड़ी ज़िले के माल नदी की है। यहां पर विसर्जन के लिए काफ़ी लोग माल नदी में आए थे। अचानक ही जल का स्तर बढ़ने लगा। ऐसे में लोग वहां फंस गए और देखते ही देखते 8 की डूबने की वजह से मौत हो गई।

जलपाईगुड़ी जिले के मालबाजार स्थित माल नदी में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां अचानक माल नदी का जलस्तर बढ़ने से कई लोग नदी में बह गए। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। वही कई अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। 13 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डाउनस्ट्रीम में अभी तलाशी अभियान जारी है। भूटान की ओर अचानक आई बाढ़ के कारण हुई घटना और अचानक नदी में जलस्तर बढ़ गया।

खबर है कि अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं, उनका रेस्क्यू जारी है, ऐसे में मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। ये कोई पहली बार नहीं है जब मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की मौत हुई हो, कई बार पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं। एक बार फिर वैसे ही हादसे ने 8 लोगों की जान ले ली है। हादसा रात 9 बजे का बताया जा रहा है जब बड़ी संख्या मे लोग नदी में आ गए थे। उस समय जलस्तर क्योंकि ज्यादा नहीं था, ऐसे में किसी भी तरह की सख्ती नहीं थी। लेकिन तभी अचानक से जलस्तर बढ़ गया और लोग पानी के बहाव में फंस गए। अभी कितने और लोग फंसे हुए हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन प्रशासन द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए।

फिलहाल प्रशासन की तत्परता से जेसीबी की मदद से राहत और बचाव का काम शुरू हुआ है, लेकिन पहाड़ से तेज गति से हो रहे पानी के बहाव के कारण लोगों को बाहर निकालने में काफी समस्या हो रही है। जलपाईगुड़ी की डीएम मौमिता गोदरा बसु पूरे हालात पर निगरानी बनाई हुई हैं। माल सुपर स्पेशियलिटी और माल महकमा अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि माल नदी पहाड़ी नदी है। नदी का जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन ने अनाउंसमेंट किया था, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि एक से दो मिनट में ही पानी लोगों तक पहुंच आया। इससे प्रशासन और लोगों को संभालने का मौका नहीं मिला। जानकारी के मुताबिक 13 लोगों को नदी के दूसरे किनारे से रेस्क्यू किया गया है। इस हादसे के बाद लोगों में आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन के इंताजम को नाकाफी बताया। वहीं रात के अंधेरे में रेस्क्यू करने में परेशानी आ रही है। नदी के पास खड़े लोगों में अफरा तफरी का माहौल है। पुलिस, NDRF की टीम और सिविल डिफेंस बचाव काम में लगे हुए हैं।

Back to top button