टॉप स्टोरीज़

चंद्रयान-3 का बजट काफी कम, एलन मस्क भी हुए भारत के फैन बोल गए ये बाते…

चंद्रयान 3 24 अगस्त 2023|चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल बुधवार की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला है. इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन ,इसरो, की ओर से संचालित इस मिशन पर दुनिया भर की निगाहें हैं. अगर ये मिशन सफल होता है, तो भारत, रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बाद चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा.

एक्स के सीईओ एलन मस्क ने भी वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की है। इस दौरान एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें बताया गया है कि चंद्रयान-3 का बजट हॉलीवुड के क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘इंटरस्टेलर’ से भी कम है। इस पर दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क ने प्रतिक्रिया दी है। एक्स पर एक पोस्ट का जवाब देते हुए कहा, “मिशन भारत के लिए अच्छा है।

भारत रचेगा इतिहास 
इसरो के महत्वाकांक्षी तीसरे चंद्र अभियान चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) बुधवार शाम को चंद्रमा की सतह को छूने को तैयार है. ऐसा होने के बाद भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला चीन, अमेरिका और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद चौथा देश बन जाएगा. हिंदुस्तान दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश होगा.

न्यूजज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एलएम में लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) हैं जो बुधवार को शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र के निकट उतरने वाला है. चंद्रयान-3 का उद्देश्य चांद की सतह पर सुरक्षित और आसानी से लैंडिंग करना है. साथ ही चंद्रमा पर घूमना और वैज्ञानिक प्रयोग करना है.

Back to top button