CG : गर्लफ्रेंड से मिलने घर पहुंचा था युवक, चाचा ने रंगे हाथ पकड़ने के बाद बुरी तरह पीटा…..फिर मन नही भरा तो छत से नीचे फेंककर उतार दिया मौत के घाट

जगदलपुर 12 जनवरी 2023। जगदलपुर में एक शख्स को अपनी भतीजी के बाॅयफ्रेंड की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवती से मिलने उसके घर पर बाॅयफ्रेंड पहुंचा था। इसी दौरान दोनों को लड़की के चाचा ने पकड़ लिया। जिसके बाद लड़के की बुरी तरफ से पिटाई करने के बाद उसे छत से नीचे फेंक दिया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर इस हत्या का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी श्ख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

Telegram Group Follow Now

जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात 8 जनवरी की बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि पुरुषोत्तम नामक शख्स की भतीजी का नीलेश के साथ अफेयर था। दोनों के प्रेम संबंध पर लड़की के चाचा पुरूषोत्तम को आपत्ति थी। 8 जनवरी को नीलेश अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा हुआ था। दोनों कमरे में बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी पुरूषोत्तम कमरे में पहुंच गया। इस दौरान नीलेश मौके से भागने का प्रयास करता, लेकिन उसे लड़की के चाचा ने पकड़ लिया। इसके बाद लाठी से नीलेश की बुरी तरह से पिटाई कर उसे अधमरा होने के बाद छत से नीचे फेंक दिया। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां उपचार के दौरान ही नीलेश की मौत हो गयी। मृतक नीलेश के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने इस घटना पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताद मे लड़की के चाचा के द्वारा मारपीट कर छत से नीचे फेंकने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आये आरोपीपुरुषोत्तम पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने कई दफा दोनों को एक-दूसरे से बातचीत करने मना किया था। लेकिन फिर भी दोनों कॉन्टेक्ट में थे और रात भर बातचीत किया करते थे। इसी बात को लेकर उसने पहले भी अपनी भतीजी का फोन तोड़ चुका था। पुलिस के सामने पुरुषोत्तम ने अपना जुर्म कबूल लिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Related Articles