वायरल न्यूज़

छोटे से बच्चे ने शेर के मुंह में डाला हाथ; आगे जो हुआ देखकर थम की लोगों की सांसे, देखें वीडियो

वायरल वीडियो : सोशल मीडिया की ‘दुनिया’ में इन दिनों एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक बच्चे को खूंखार शेरों के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है। हैरानी की बात ये है कि बच्चा चिड़ियाघर में नहीं, बल्कि अपने घर में पाले हुए शेरों के साथ मस्ती करता हुआ दिख रहा है। हालांकि, वायरल क्लिप में अगले ही पल जो कुछ भी हुआ, उसे देखकर हर कोई दंग रह गया है। लोगों का कहना है कि ये बेहद डरावना और खतरनाक लग रहा है। शेर बच्चे की जान भी ले सकता है।

आज के समय कई लोग पशु-पक्षियों का पालना पसंद करते हैं। ज्यादातर लोग कुत्ते या फिर बिल्ली पालना पसंद करते हैं, जिन्हें कई लोग अपने बच्चे की तरह पालते पोषते हैं, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं, जो जंगली और खूंखार जानवरों और जीवों को पालते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे कई वीडियोज देखने को मिल रहते हैं, जिनमें से कुछ में लोग सांप, अजगर को पालते दिखाई देते हैं, तो कुछ जंगल के राजा को ही पालतू बनाने के कोशिश करते नजर आते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिल रहा है, जिसमें एक घर के अंदर एक छोटे बच्चे को शेरों के साथ खेलते देखा जा सकता है। इस दौरान शेर अचानक बच्चे का हाथ अपने जबड़े में दबा लेता है।

आपने अब तक शेर को जंगल में घूमते या फिर पिंजरे में ही देखा होगा, फिलहाल, सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों की नींद उड़ गई। शेरों को जंगल का राजा कहा जाता है और वह अक्सर जंगलों या फिर पिंजरों में नजर आते हैं। वायरल होने वाले इस वीडियो में शेर के बच्चे व उसके मां को एक घर में देखा जा सकता है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि एक छोटा बच्चे उसके करीब जाकर खेल रहा होता है।

https://www.instagram.com/reel/ClBwITJprP1/?utm_source=ig_embed&ig_rid=3c2efbf3-9423-4fdd-9181-cd2c0e7d3de5

घर में बैठे हुए एक शेर के पास एक छोटे लड़का आता है और फिर वह शेरों के साथ खेलने लगता है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। छोटी सी क्लिप को इंस्टाग्राम पर @gir_lions_lover नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में एक छोटे लड़के को दो शेरों के साथ प्यार करते और खेलते हुए दिखाया गया है। हैरानी वाली बात तो तब देखने को मिलती है जब छोटे से बच्चे ने अपने हाथों को एक शेर के मुंह में डाल दिया। हालांकि, शेर ने उसे नुकसान नहीं पहुंचाया लेकिन अमूमन ऐसा देखने को मिलता। वहीं, पीछे से एक शेर का बच्चा भी आ गया और वह बच्चा उसके साथ भी खेलता है।

बच्चे ने तो अपना चेहरे शेर के पास तक ले गया, लेकिन वह इतना कॉन्फिडेंट था कि उसे कुछ नहीं हुआ। इतना ही नहीं, बच्चे ने शेर के मुंह पर हाथ से थप्पड़ भी मारता है लेकिन वह बिल्कुल शांत नजर आता है।

इस वीडियो को अब तक करीब ढाई लाख व्यूज मिल चुके हैं। वहीं 6 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इंटरनेट पर यूजर्स इस वीडियो को देखकर अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘यह कितना बेवकूफी भरा और गैरजिम्मेदाराना है!’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘यह इतना खतरनाक और डरावना है।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘कृपया शेरों को मारना बंद करें।’

Back to top button