मनोरंजन

आमिर खान की लाडली आइरा खान ने बॉयफ्रेंड संग की सगाई, खास अंदाज में दिखीं फातिमा सना शेख

मुंबई 18 अक्टूबर 2022: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के घर जल्द ही शहनाई गूंजने वाली है। उनकी लाडली बेटी आइरा खान और उनके बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे अब शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। दोनों ने शुक्रवार को पूरे परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सगाई कर ली है।

आमिर खान की बेटी इरा खान (Ira Kha) ने लंबे समय तक डेटिंड के बाद आखिरकार अपने ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखारे के साथ सगाई कर ली है। सोशल मीडिया पर सगाई सेरेमनी की कई तस्वीरें अब सामने आ रही हैं, जिसमें इरा और नूपुर शिखारे साथ नजर आ रहे हैं। अपनी सगाई के लिए इरा खान ने लाल स्वीटहार्ट गाउन पहना तो नूपुर ने कोट-पैंट और टाई के साथ अपना लुक पूरा किया। फोटोज में कपल बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है, उन्हें आशीर्वाद देने के लिए बॉलीवुड कई हस्तियां सेरेमनी में पहुंची थीं।

पूरे खान परिवार की तस्वीरें सामने आ गई हैं। इनमें आयरा को लाल रंग के खूबसूरत गाउन में देखा जा सकता है। वहीं नूपुर शिखरे ब्लैक कलर का टक्सीडो पहने पैपराजी के लिए पोज करते नजर आए। दोनों के चेहरों पर बड़ी-सी स्माइल थी और ग्लो भी था। इसके अलावा आमिर खान को भी इस मौके पर कभी ना देखे रूप में स्पॉट किया गया।

आइरा ने अपनी सगाई में अपने लुक से सबका ध्यान खींचा है। उन्होंने इस मौके पर रेड ऑफ शोल्डर गाउन पहना था। यह उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। वहीं नुपुर काले रंग के सूट और बो टाई में काफी डेशिंग लग रहे थे।

https://www.instagram.com/reel/ClGjqWHLUaB/?utm_source=ig_web_copy_link

लंबी सफेद दाढ़ी में आमिर खान को पहचान पाना काफी मुश्किल था। सफेद रंग का कुर्ता और पायजामा पहने आमिर खान ने कैमरा के लिए पोज किया। आंखों पर काला चश्मा लगाए वो काफी अच्छे लग रहे थे। आमिर की पहली पत्नी और आयरा खान की रीना दत्ता भी बेटी की सगाई में स्टाइलिश अंदाज में पहुंची थीं। क्रीम और पीले रंग की साड़ी को पहने रीना काफी बढ़िया लग रही थीं।

आयरा के मां-बाप के अलावा उनका बाद भाई जुनैद खान, किरण राव और छोटा भाई आजाद राव खान भी सेरेमनी में पहुंचे थे। आयरा की दादी जीनत हुसैन और कजिन भाई इमरान खान को भी सेरेमनी का हिस्सा बनते देखा गया। आमिर खान की दोनों बहनें निखत और फरहत भी यहां पहुंची थीं। एक्ट्रेस फातिमा सना शेख भी सगाई में शामिल हुईं। सबसे हैरान कर देने वाला था आमिर खान का लुक। सफेद दाढ़ी-बालों के साथ आमिर को देखना फैंस के लिए काफी चौंका रहा था।

https://www.instagram.com/reel/ClGoqyls5J5/?utm_source=ig_embed&ig_rid=29c8083c-5b61-4f7f-9a6e-54113f6309d1

आमिर खान के परिवार के एक करीबी ने बताया है कि उनके दोस्तों के लिए अचानक हुई ये सगाई सरप्राइज वाली बात बिल्कुल नहीं थी। करीबी ने बताया है कि दोनों बच्चों ने सगाई करने का फैसला कुछ हफ्तों पहले किया था। उन्होंने कहा, ‘वो दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल हैं। दोनों का रिश्ता बहुत सिंपल और असली है। ये रिश्ता काफी खूबसूरत है। आयरा कोई बड़ी सगाई नहीं चाहती थीं और इसीलिए दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में एक दूसरे को अंगूठी पहनाने का फैसला किया।

लॉकडाउन में दोनों को हुआ प्यार
आयरा खान और नूपुर शिखरे के रिश्ते की शुरुआत साल 2020 में हुई थी। नूपुर, स्टारकिड के जिम ट्रेनर हुआ करते थे। बताया जाता है कि आमिर खान को भी नूपुर शिखरे ट्रेन कर चुके हैं। लॉकडाउन के समय में दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और उन्हें प्यार हो गया। इंस्टाग्राम पर आयरा और नूपुर ने अपने रिश्ते को उसी समय में ऑफिशियल किया था। सितंबर 2022 को नूपुर ने अपने एक कॉम्पिटिशन के बाद आयरा को प्रपोज किया था। इसके बाद अब दोनों ने घरवालों की मौजूदगी में सगाई रचा ली है।

Back to top button