मनोरंजन

VIDEO: 22 साल बाद अक्षय कुमार ने अपनी शादी को बताया ‘मौत का कुआं’, जानें एक्टर के मुंह से क्यों निकली ऐसी बात

वीडियो: अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। वह रविवार को न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए एक सर्कस पहुंचे थे, जहां से अब एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो एक ग्लोब की तुलना शादी से कर रहे हैं।

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के स्टार कपल में से एक हैं। दोनों की शादी को 22 साल हो चुके है। और उनके दो बच्चे भी है। अब हाल ही में अक्षय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह नए साल पर परिवार संग सर्कस का लुफ्त उठाते दिखाई दे रहे है। लेकिन, अक्षय ने वीडियो के कैप्शन में शादी के 22 साल बाद अपनी शादी को मौत का कुआं बताया है।

दरअसल ,यह वीडियो सर्कस का है, जिसमें एक शख्स मौत के कुएं में तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाता नजर आ रहा है। ऐसा देख ट्विंकल खन्ना काफी हैरान हो जाती हैं। वह पति अक्षय कुमार से पूछती हैं कि यह क्या है ? इस पर अक्षय उन्हें बताते हैं कि इसे मौत का कुंआ कहते हैं। मगर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने मजेदार कैप्शन में लिखा, ‘कल मेरी फैमिली को अच्छा पुराना सर्कस देखने के लिए मिला।

पत्नी ने मुझसे पूछा कि इस सर्कस को क्या कहते हैं ? काश मैं ‘शादी’ बोल पाता’। सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और साथ ही कमेंट कर अपना अलग अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

अक्षय के इस ट्वीट पर अब लोगों के रिएक्शन आने लगे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ”सर आपका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है। वहीं, एक यूजर ने लिखा, ”वाह क्या जोक है।” इसके अलावा बहुत से फैंस ने इस पोस्ट पर लाफिंग इमोजी शेयर किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो साल 2022 अक्षय के लिए अच्छा नहीं गुजरा था।

इस साल बड़े पर्दे पर रिलीज हुई उनकी सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कामयाब नहीं रही थीं। अक्षय आखिरी बार ‘राम सेतु’ में नजर आए थे। इस फिल्म से उन्हें काफी उम्मीदें थी, लेकिन यह फिल्म भी कमाल नहीं दिखा सकी थी। वहीं उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही राज मेहता की सेल्फी में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ इमरान हाशमी भी स्क्रीन स्पेस शेयर करते दिखेंगे।

Back to top button