मनोरंजन

आमना शरीफ ने ब्राउन जैकेट खोल कराया फोटोशूट… सोशल मीडिया पर मचाया तहलका….

मुंबई 07 सितम्बर 2022 : टीवी एक्ट्रेस आमना शरीफ अपनी शानदार अदाकारी के दम पर घर-घर में एक खास पहचान हासिल कर चुकी हैं। वह एक लंबा सफर एक्टिंग की दुनिया में बिता चुकी हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से वह अपने किसी भी प्रोजेक्ट से ज्यादा बोल्ड लुक्स के कारण चर्चा में रहने लगी हैं।

आमना के स्टाइल पर आज दुनियाभर के लोग फिदा हैं। एक्ट्रेस भी अपने चाहने वालों के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में उनके फॉलोअर्स की लिस्ट भी लगातार बढ़ती जा रही है। अब एक बार फिर से एक्ट्रेस ने अपना बोल्ड लुक फैंस के बीच शेयर किया है।

https://www.instagram.com/p/CiKeiLOrHG0/?utm_source=ig_web_copy_link

टीवी की बोल्‍ड एक्‍ट्रेस आमना शरीफ एक बार फिर अपने लेटेस्‍ट फोटोशूट से फैंस का दिल धड़काती नजर आई हैं। अपने कूल लुक में उन्‍होंने कई किलर पोज दिए हैं। 40 साल की उम्र में भी आमना शरीफ की बोल्‍डनेस देख हर कोई हैरान रह जाता है। इस बार सोशल मीडिया पर उन्‍होंने अपना कूल अवतार दिखाया है। तस्‍वीरों में आमना ब्राउन कलर की जैकेट के साथ मैचिंग लोअर में नजर आ रही हैं और काफी कूल लग रही हैं। फोटोशूट के लिए आमना ने अपने बालों को खुला रखा है और आंखों पर काला चश्‍मा लगा रखा है। जैकेट उतारकर भी वह फोटोशूट कराती दिखी हैं। जिसमें उन्‍होंने एक से बढ़कर एक किलर पोज दिए हैं। आमना का ये लुक भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने तो उन्‍हें ‘चॉकलेटी आमना’ कह दिया है।

Back to top button