शिक्षक/कर्मचारी

16 शिक्षकों पर कार्रवाई : DEO की बड़ी कार्रवाई… 15 सहायक शिक्षक, 1 प्रधान पाठक सहित 18 लोगों के वेतन रोकने का आदेश… इन शिक्षकों पर हुई…

जांजगीर 26 अक्टूबर 2022। स्कूलों से गायब शिक्षकों पर गाज गिरी है। जिला शिक्षा अधिकारी ने 16 शिक्षको सहित कुल 18 पर कार्रवाई की है। DEO हेतराम सोम ने 16 शिक्षकों का वेतन काटने का निर्देश दिया है। दरअसल राज्य सरकार ने स्कूलों में नियमित निरीक्षण का आदेश दिया है। इसी कड़ी में नवागढ़ जनपद पंचायत सीईऔ और अकलतरा तहसीलदार ने पिछले दिनों स्कूलों का निरीक्षण किया था।

जानकारी के मुताबिक 15 सहायक शिक्षक और 1 प्रधान पाठक के अलावे दो सहायक ग्रेड के कर्मचारी हैं। ये सभी कर्मचारी 17 अक्टूर के इंस्पेक्शन में स्कूल से गायब मिले थे।

Back to top button