क्राइम

CG NEWS : घर के कमरे में मिली युवक की जली लाश….क्षेत्र में फैली सनसनी, पड़ोसियों ने बताया रात के वक्त मृतक के दो भाईयों ने……

रायगढ़ 29 जनवरी 2023। रायगढ़ जिला में एक मकान में युवकी की बुरी तरह से जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गयी हैं। बताया जा रहा हैं कि घर में मृतक और उसके 2 अन्य भाई साथ ही रहते थे। एक दिन पहले तक तीनों भाईयों को एक साथ पड़ोसियों ने देखा था। लेकिन घटना के बाद से ही दोनों भाई फरार हैं। पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।

रायगढ़ जिला के जूट मील थाना क्षेत्र में ये घटना सामने आया हैं। बताया जा रहा हैं कि जूट मील थाना क्षेत्र के सोनुमुड़ा स्थित मकान में जितेश चैहान अपने दो भाईयों के साथ रहता था। आज सुबह के वक्त घर से धुंआ निकलता देखने के बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब देखा तो कमरे में जितेश चैहान की लाश बुरी तरह से जली हालत में मिली। इस सनसनीखेज मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू किया गया। पूछताछ में ये जानकारी सामने आयी हैं कि मृतक के अलावा घर पर उसके 2 भाई साथ ही रहते थे।

पड़ोसियों ने बताया कि शनिवार की रात भी तीनों भाईयों को एक साथ घर में देखा गया था। लेकिन घटना के बाद आज सुबह से ही दोनों भाई घर से फरार हैं। जूट मील पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं। मृतक जितेश चैहान कि हत्या कर लाश जला दी गयी, या फिर ये आत्महत्या का मामला हैं ? पुलिस इसकी जांच कर रही हैं। वही दूसरी तरफ पुलिस घटना के बाद से फरार मृतक के दोनों भाईयों की भी सरगर्मी से तलाश कर रही हैं, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके।

Back to top button