क्राइम

एसीपी के बेटे की हत्या, शव अब तक बरामद नहीं हुआ ,एक आरोपी हुआ गिरफ्तार..

नई दिल्ली 27 जनवरी2024| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। बाहरी उत्तरी दिल्ली के स्पेशल स्टाफ में तैनात एसीपी के बेटे की 23 जनवरी को उसके 2 दोस्तों ने हत्या कर दी थी। लेकिन अब तक शव बरामद नहीं किया जा सका है। मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों दोस्तों ने ACP के बेटे को हरियाणा की मुनक नहर में धक्का दे दिया था। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

एसीपी ने दी गुमशुदगी तहरीर
दिल्ली के आउटर नॉर्थ में तैनात पुलिस सहायक आयुक्त यशपाल सिंह का 24 वर्षीय बेटा लक्ष्य चौहान दिल्ली (Delhi) कोर्ट में प्रैक्टिस करता था। वह 23 जनवरी की दोपहर दोस्त विकास और अभिषेक के साथ हरियाणा भिवानी में शादी समारोह में गया था। वह शादी से वापस घर नहीं लौटा। इस पर एसीपी यशपाल सिंह ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद दिल्ली पुलिस तलाश में जुट गई।

लक्ष्य और विकास में ये विवाद
जब पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि लक्ष्य चौहान और विकास के बीच वित्तीय विवाद था। जिस कारण विकास ने लक्ष्य को रास्ते से हटाने की प्लानिंग बनाई गई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दिल्ली (Delhi) के नरेला के पंजाबी कॉलोनी के रहने वाले अभिषेक को हिरासत में लिया। अभिषेक ने पुलिस को बताया कि विकास से लक्ष्य ने कर्ज लिया था। जब विकास अपने पैसे मांगता तो लक्ष्य दुर्व्यहार करता था

ACP के बेटे का नाम लक्ष्य चौहान था और उसकी उम्र 26 साल थी। लक्ष्य पेशे से वकील था और अपने दोस्तों के साथ एक शादी में शामिल होने गया था। लेकिन वह शादी से वापस लौटकर नहीं आया। कहा जा रहा है कि ये हत्या कर्जदारी की वजह से हुई है, जिसमें दोस्त ही लक्ष्य की जान के दुश्मन बन गए।

लक्ष्य और उसके दोस्त जब शादी से लौटते समय पानीपत में रुके तो लक्ष्य नहर के पास खड़ा था। इसी दौरान उसके दोस्तों ने उसे नहर में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। लक्ष्य के शव की तलाश जारी है।

Back to top button