हेडलाइन

नोडल अधिकारी की नियुक्ति… सहकारिता विभाग ने जारी किया आदेश..6 अधिकारियों का हुआ तबादला

रायपुर, 03 अक्टूबर 2022। सहकारिता विभाग द्वारा नवगठित जिला सारंगढ़ -बिलाईगढ़, सक्ती, मोहला -मानपुर- अंबागढ़ चौकी, मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर एवं खैरागढ़ – छुईखदान- गण्डई में प्रशासकीय सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए सहायक पंजीयकों को नवीन जिलों के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। ये नोडल अधिकारी वर्तमान कार्य के साथ-साथ नवगठित जिलों का कार्य भी करेंगे।


सहकारिता विभाग द्वारा मंत्रालय से आज जारी आदेश अनुसार व्यास नारायण साहू, उप पंजीयक कार्यालय रायगढ़ को सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार सुश्री महेश्वरी तिवारी संयुक्त पंजीयक कार्यालय बिलासपुर को सक्ती, आशुतोष डडसेना को उप पंजीयक कार्यालय दुर्ग को मोहला – मानपुर – अंबागढ़ चौकी, रघुराज सिंह उप पंजीयक कार्यालय राजनांदगांव को खैरागढ़ – छुईखदान – गण्डई और बजरंग राम पैकरा उप पंजीयक कार्यालय सूरजपुर को मनेन्द्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर जिले का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

6 अधिकारियों का हुआ तबादला..

सहकारिता विभाग में कार्यरत 6 उप पंजीयक और सहायक पंजीयक प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से स्थानांतरित किया गया है।
सहकारिता विभाग द्वारा मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार उप पंजीयक राजनांदगांव श्री एन.एल. टंडन को अंबिकापुर, सहायक पंजीयक राजनांदगांव श्री विजय सिंह उइके को कोरिया, श्री अनिल कुमार तिर्की सहायक पंजीयक अंबिकापुर को जशपुर, श्री अनिल कुमार बनज सहायक पंजीयक दुर्ग को राजनांदगांव, सहायक पंजीयक जगदलपुर श्री बी.एल. धु्रव को दंतेवाड़ा और सहायक पंजीयक बिलासपुर डॉ. उषा धु्रव को गरियाबंद पदस्थ किया गया है।

Back to top button