Uncategorized @hiबिग ब्रेकिंग

“भाजपा जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार करो”….. कांग्रेसियों ने आखिर क्यों खोला भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा… पढ़िये

धमतरी 5 अगस्त 2022। भाजपा जिलाध्यक्ष पर तिरंगा का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियो ने सिहावा चौक नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धमतरी भाजपा जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार करने की मांग की.वही कांग्रेसियां की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

दरअसल भाजपा ने 2 अगस्त को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शहर में तिरंगा यात्रा निकाली थी.वही कांग्रेसियो का आरोप है कि धमतरी भाजपा जिलाध्यक्ष शशि पवार ने राष्ट्रध्वज को उल्टा लहराते हुए पूरे धमतरी शहर में भ्रमण कर राष्ट्रध्वज का अपमान किया गया है.जिसको लेकर बीती रात करीब कांग्रेसी कोतवाली थाना पहुंचकर थाने का घेराव कर दिया और भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर व गिरफ्तार करने की मांग की.

इसके साथ ही कांग्रेसियों ने राष्ट्रध्वज के अपमान को लेकर शुक्रवार को शहर बंद का ऐलान कर आज सुबह शहर में घूम घूमकर दुकानो को बंद रखने की अपील व्यापारियों से की. जिसके बाद सिहावा चौक नेशनल हाईवे 30 में चक्काजाम कर भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धमतरी भाजपा जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार करने की मांग की. देखे वीडियो,

इस चक्काजाम में नान अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल,सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव,कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना,महापौर विजय देवांगन सहित कांग्रेस के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता बडी संख्या में मौजूद थे.कांग्रेसियों का कहना है कि भाजपा को पता ही नही की तिरंगा को कैसे पकडना है और कैसे लगाना है. फिलहाल कांग्रेसियो की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Back to top button