क्राइमबिग ब्रेकिंग

ASI होगा बर्खास्त : घर में घुसकर किया था युवती के साथ रेप, लोगों ने बांधकर पीटा था, गिरफ्तारी के बाद अब बर्खास्तगी की तैयारी

आगरा 8 अक्टूबर 2023। घर में घुसकर रेप करने वाले ASI की मुश्किलें बढ़ गयी है। रेप के आरोपी दारोगा पर विभाग ने एक्शन की तैयारी कर ली है। जल्द ही उनके खिलाफ बर्खास्तगी की गाज गिर सकती है। पुलिस ने मामले में चार्जशीट पेश कर दिया है। मामले में 11 लोगों को गवाह बनाया गया है। आगरा के बरहन में घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म के आरोपित दारोगा संदीप कुमार के खिलाफ विवेचक ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया।

दरअसल बरहन थाने में तैनात दारोगा संदीप कुमार 17 सितंबर की रात एक गांव में गया था। वहां घर में जबरन घुसकर युवती को धमकी देकर दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने दारोगा को रंगे हाथों दबोचने के बाद पेड़ से बांध कर पिटाई की थी। घटना के बाद दारोगा संदीप कुमार को निलंबित कर दिया था। उसके विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था।

आरोप पत्र में विवेचक ने पीड़िता समेत 11 लोगों को गवाह बनाया है। इससे दारोगा संदीप कुमार पर बुरी तरह शिकंजा कस गया है। पीड़िता के चिकित्सीय परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। आरोपित दारोगा संदीप कुमार को कोर्ट के आदेश पर जिला जेल बाहर निकाला। उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां डीएनए की जांच के लिए उसका नमूना लिया गया। इसके बाद दोबारा जेल में भेज दिया। डीएनए नमूना जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।

Back to top button