हेडलाइन

पुलिस पर हमला : TI-ASI हुए पर लाठी-डंडे से हमला… बिलासपुर किया गया रेफर… छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर हमला ..

जांजगीर चाँपा 3 नवंबर 2022। शराब माफियाओं की जुर्रत कुछ ज्यादा ही बढ़ गयी है। अब ये माफिया पुलिस टीम पर भी हमला करने से भी पीछे नहीं हो रहे। ऐसा ही नजारा जांजगीर में सामने आया है, जहां पुलिस टीम पर शराब माफियाओं ने किया हमला। जानकारी के मुताबिक शराब माफिया की टीम ने पामगढ़ थाना की पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।

लाठी-डंडे से हुए हमले में थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे और एएसआई शिव चंद्रा सहित कई लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक पामगढ़ के ग्राम सेमरिया में कच्ची महुआ शराब बनने की सूचना पर टीआई अपनी टीम के साथ निकले थे। रास्ते मे ही 1 दर्जन से अधिक शराब माफियाओ हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक घायल थाना प्रभारी को बिलासपुर के अस्पताल रैफर किया गया है। घटना के बाद अन्य थानों से पुलिस बल को बुलाया गया है। आरोपियो की खोजबीन में पुलिस लगी है।

घटना के बाद एडिश्नल एसपी अनिल सोनी मौके पर पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक डीएसपी हेडक्वार्टर ओमप्रकाश कुर्रे, एसआई शिव चंद्रा और 4-5 पुलिसकर्मी, सेमरिया गांव के सबरियाडेरा में शराब पकड़ने गये थे। यहां शराब के साथ महिला को पकड़ा गया था। डीएसपी हेड क्वार्टर निकोलस खलखो महिला को लेकर आगे बढ़ रहे थे। उनके साथ पुलिस की टीम थी। इस दौरान महिला के परिजनों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस हमले में टीआई ओमप्रकाश कुर्रे और एएसआई शिव चंद्रा घायल हो गये।

Back to top button