क्राइम

CG: कालेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा की लाश जंगल में मिली,मचा हड़कंप….शादी के लिए परिवार तैयार नही हुआ तो मौत को लगा लिया गले

रायगढ़ 15 जून 2023। रायगढ़ जिला में कालेज में पढ़ने वाली एक छात्रा और उसके ब्वायफे्रंड की लाश जंगल में मिलने से हड़कप मच गया हैं। बताया जा रहा हैं कि दोनों प्रेमी युगल बीएससी फाइनल ईयर के स्टूडेंट थे और दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन परिवार वाले दोनों की शादी को लेकर तैयार नही थे। युवक-युवती की लाश मिलने के बाद जहां परिवार के लोग सदमे में हैं, वही पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही हैं।

प्रेम में असफल होने के बाद खुदकुशी का ये मामला रायगढ़ के खरसिया थाना क्षेत्र का हैं। जानकारी के मुताबिक ग्राम फरकानारा के डोमनारा चंद्रशेखर राठिया का परिवार निवास करता हैं। चंद्रशेखर का गांव में ही रहने वाली जमुना राठिया के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कालेज में पढ़ने वाले दोनों छात्र-छात्रा शादी करना चाहते थे। बताया जा रहा हैं कि शादी के सपने देख रहे प्रेमी जोड़े ने अपने घरवालों को भी अपने प्रेम संबंध की बात बताई थी। इस पर युवक के घरवाले जमुना के घर दोनों के रिश्ते की बात भी करने के लिए गए थे।

लेकिन युवती के परिजनों ने बाद में बात करने की बात कहते हुए शादी की बात को टाल दिया।जिसके बाद दोनों प्रेमी जोड़े बहुत निराश हो गए। इसके बाद निराश प्रेमी जोड़े को लगा कि दोनों के रिश्ते से परिजन खुश नहीं हैं। इसके बाद बुधवार तड़के 3 बजे युवक-युवती अपने घर से बहाना बनाकर निकले। पास के ही जंगल में दोनों ने मिलने के बाद कीटनाशक का सेवन कर अपनी जान दे दी। अगले दिन युवक-युवती घर नहीं लौटे, तब परिवार वाले उन्हें ढूंढना शुरू किया।

इस बीच मृतका का भाई गंगा राठिया ने अपनी बहन जमुना और युवक चंद्रशेखर की लाश जंगल में देखी।इसके बाद मृतका के भाई ने गांववालों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। मामले में परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच कर रही हैं।

Back to top button