हेडलाइन

बड़ा हादसा : नदी पर बना पुल टूटा… कई लोग नदी में गिरे.. 500 से ज्यादा लोग थे पुल पर मौजूद..

मोरबी 30 अक्टूबर 2022। गुजरात के मोरबी में रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया है। यहां मच्छु नदी में बना केबल ब्रिज अचानक टूट जाने से कई लोग नदी में गिर गए। लोगों को नदी से निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि पुल टूटने से नदी में कितने लोग गिरे हैं।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पुल पर बड़ी तादाद में लोग मौजूद थे। पुलिस और प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय लोग भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि महज 5 दिन पहले ही इस केबल ब्रिज का रिनोवेशन किया गया था। रिनोवेशन के बाद भी इतना बड़ा हादसा होने पर अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

गुजरात में कई लोगों के हताहत होने की भी खबरें आ रही है। इससे पहले महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक दो मंजिला इमारत गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। 

Back to top button