बिग ब्रेकिंग

बिग ब्रेकिंग: 6 जवान शहीद, 39 जवानों को लेकर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त….

जम्मू कश्मीर 16 अगस्त 2022। जम्मू कश्मीर के चंदनवाड़ी में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां अमरनाथ यात्रा ड्यूटी में लगे ITBP जवानों को ले जा रही बस का एक्सीडेंट हो गया।

इस हादसे में 6 जवान शहीद हो गए हैं और 32 घायल हैं। वे अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर थे। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

इस दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। बता दें कि बस 39 जवानों को लेकर जा रही थी। जिसमें ITBP के 37 और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2 जवान शामिल थे।

बताया जा रहा है कि बस का ब्रेक फेल होने जाने के बाद अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। सभी जवान चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे। इस हादसे में बड़ी संख्या में जवानों के हताहत होने की आशंका है।

Back to top button