बिग ब्रेकिंग

ब्रेकिंग: निलंबित IPS जीपी सिंह गिरफ्तार….दिल्ली से हुई गिरफ्तारी, कुछ देर में रायपुर लेकर पहुंचेगी टीम

रायपुर 11 जनवरी 2022। आखिरकार IPS जीपी सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। निलंबित IPS जीपी सिंह को EOW ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में निलंबित IPS जीपी सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने समेत अवैध उगाही के मामलों में FIR दर्ज किए गए हैं।

अब से कुछ देर के बाद दिल्ली की फ्लाइट से उन्हें रायपुर लाया जा रहा है। जीपी सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास महीनों से जारी थे। वे अदालतों के चक्कर लगा रहे थे। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से भी उनको निराशा हाथ लगी थी। इसके बाद बताया गया रायपुर से जीपी सिंह को गिरफ्तार करने दिल्ली गई टीम के चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। लेकिन मंगलवार की शाम GP सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

Back to top button