बिग ब्रेकिंग

ब्रेकिंग: 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर: देर शाम DRG के साथ हुई मुठभेड़, प्लाटून सेक्शन कमांडर को जवानों ने मार गिराया….कई मामलों में था वांटेड

दंतेवाड़ा 5 नवंबर 2021। नक्सल ऑपरेशन में दंतेवाड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 5 लाख के इनामी नक्सली को ढेर कर दिया है। ये मुठभेड़ आज शाम 4 बजे डुमलनार और वेगनार के बीच हुई। इंद्रावती प्लाटून नम्बर-16 और DRG के जवानों के बीच करीब 15 मिनट चली फायरिंग में जवानों ने एक इनामी नक्सली को मार गिराया।

मृत नक्सली के पास से हथियार और नक्सली समान मिला है। मारे गए नक्सली का नाम रामसू है, जो प्लाटून नम्बर 16 का सेक्शन कमांडर और DVCM मालेश का गार्ड था। नक्सली रामसू पर 5 लाख का इनाम था। उसके पास से एक पिस्टल, 5 केजी का IED और अन्य सामान मिला है।।

दंतेवाड़ा SP अभिषेक पल्लव के बताया कि रामसू कई घटनाओं में शामिल था, वो कोंडागांव का रहने वाला था। रामसू हमेशा इंसास रायफल रखता था, जो घटना के बाद नक्सली साथ लेकर भागने में सफल रहे है। एसपी अभिषेक पल्लव के मुताबिक मुठभेड़ में और भी कई नक्सलियों को गोली लगी है। मुठभेड़ स्थल पर काफी खून के धब्बे मिले हैं, पुलिस अन्य नक्सलियों को भी जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।

Back to top button