क्राइमहेडलाइन

BREAKING: स्वास्थ्य मंत्री पर जानलेवा हमला, सीने में 4-5 गोलियां लगीं, ASI ने कार से उतरते ही मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती…

ओडिशा 29 जनवरी 2023: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास पर झारसुगुड़ा जिले के बृजराजनगर के पास हमला हुआ है। उन्हें गांधी चौक के पास एक पुलिसकर्मी द्वारा गोली मारी गई। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाबा दास एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास पर जानलेवा हमला किया गया। ब्रजराजनगर के गांधी चौक में एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। इसके बाद नाबा दास को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, नाबा दास के सीने पर गोली लगी है।

https://twitter.com/ANI/status/1619606018660659200?s=20&t=GUj637yBxLzilk9M4PlDXg

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाबा दास पर गोली उनकी सुरक्षा में तैनात एएसआई गोपाल दास ने ही चलाईं। स्वास्थ्य मंत्री पर पांच गोली दागी गईं। बताया जा रहा है कि नाबा दास के गाड़ी से उतरते ही उन पर गोली चलाई गई। पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई बयान नहीं जारी किया है। हालांक, प्राथमिक छानबीन शुरू हो गई है।

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास पर जानलेवा हमला हुआ है। झारसुगुड़ा जिले के बृजराजनगर के पास उन पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ 5 राउंड फायर किए गए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि नाबा दास पर गोलीबारी करने वाला कोई और नहीं एक पुलिसकर्मी ही है। फायरिंग करने वाले पुलिसकर्मी की पहचान ASI गोपाल दास के तौर पर हुई है। वह गांधी चौक पुलिस चौकी पर तैनात था। गोपाल दास ने अपनी रिवॉल्वर से ही नाबा दास पर गोलीबारी की है।

माना जा रहा है कि हमले को पूरी प्लानिंग के तहत अंजाम दिया गया है। उन्हें बेहद करीब से गोली मारी गई है। इस हमले ने स्वास्थ्य मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नाबा दास पर फायरिंग उस समय हुई जब वह कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। जैसे ही नाबा दास अपनी गाड़ी से उतरे, फौरन ASI गोपाल दास ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Back to top button