हेडलाइन

CG ब्रेकिंग: नाबालिग प्रेमी जोड़े की फंदे पर मिली लाश 10वीं के छात्र और 8वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दे दी जान,एसपी ने कहा…

बलरामपुर 2 जनवरी 2023। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में स्कूल में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र.छात्रा की लाश फांसी के फंदे पर मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मृतक छात्र 10वीं क्लास का छात्र थाए जबकि छात्रा आठवीं क्लास में पढ़ती थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात बतायी जा रही है। पुलिस की जांच में पता चला है कि दोनों एक ही गांव में रहकर अलग.अलग स्कूल में पढ़ते थे। पुलिस दोनों नाबालिग छात्र.छात्रा के प्रेम में असफल होने के बाद कदम उठाने की आशंका जता रही है।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला बलरामपुर के डवरा थाना इलाके का है। जहां नाबालिक लड़का और लड़की ने एक साथ पेड़ पर फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। जानकारी के मुताबिक मृतक लड़का कक्षा दसवीं में पढ़ाई कर रहा था, वहीं मृतिक लड़की कक्षा आठवीं में पड़ती थी।वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर, मामले की जांच शुरु कर दी है।

वहीं इस मामले में एसपी लाल उमेंद्र सिंह ने कहा है की डवरा थाना क्षेत्र में आठवीं क्लास की लड़की और 10 वीं क्लास के लड़का द्वारा नायलॉन की रस्सी से एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला आया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। और आत्महत्या के कारणों का पता किया जा रहा है, मृतक और मृतिका दोनों अलग, अलग स्कूल में पढ़ाई करते थे। एक ही गांव के है और आसपास घर था। प्रारंभिक पूछताछ में ये पता चला है कि दोनों का मेल, मुलाकात होते रहता था।

Back to top button